WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

British Columbia Highway 5 Accident: कनाडा में करनाल के जसकीरत की मौत, 3 दोस्त घायल

British Columbia Highway 5 Accident: कनाडा में करनाल के जसकीरत की मौत, 3 दोस्त घायल

हरियाणा न्यूज | करनाल: कनाडा में बेहतर भविष्य बनाने का सपना लेकर गए हरियाणा के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। करनाल जिले के गांव रत्तक निवासी 24 वर्षीय जसकीरत सिंह की ब्रिटिश कोलंबिया के हाईवे-5 पर हुई भीषण टक्कर में जान चली गई। बताया जा रहा है कि जसकीरत को जल्द ही कनाडा में स्थायी निवास (PR) मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इससे पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में उसके साथ कार में सवार पंजाब के तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।