बरवाला के बनभौरी से मां-बेटी लापता, यूपी मायके जाने के लिए निकली थीं | हिसार न्यूज
हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव बनभौरी से एक विवाहिता और उसकी सात वर्षीय बेटी अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। महिला अपनी बेटी के साथ मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन न तो वह अपने मायके पहुंची और न ही वापस ससुराल लौटी। बरवाला थाना पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।







