NH152D Accident: कैथल में दो कारों की टक्कर में युवक की मौत: करोड़ा के पास हादसा
हरियाणा के कैथल में दो कारों की टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई। कैथल जिले के गांव करोड़ा के पास NH152D पर accident हुआ। मृतक युवक जींद जिले के सफीदों स्थित गोरी धाम बाबा सबल की पूजा अर्चना करने के लिए पंचकूला से आया था और वापस अपने गांव जा रहा था कि जब वो करोड़ा गांव के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसकी कार में टक्कर मार दी।








