Tohana News Today: Thief broke into locked house
Tohana News Today: टोहाना में चोर ने बंद मकान में सेंध लगाकर जेवरात व नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कर के कब्जे से जेवरात और नगदी बरामद की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है और आरोपी चोर को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
टोहाना मकान में चोरी का खुलासा: चांदी के जेवरात व नकदी बरामद
टोहाना पुलिस ने इंदिरा कॉलोनी में एक बंद मकान में चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में हिरासत में दिए गए युवक ने इंदिरा कॉलोनी स्थित एक बंद मकान से चांदी के जेवरात और नगदी चोरी करने की वारदात कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपी कर के कब्जे से एक जोड़ी चांदी के कंगन, एक चांदी का कड़ा, एक चांदी की चेन सहित 10500 बरामद किए हैं।
चोरी के मामले में आरोपी काबू

टोहाना पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल @ चंदगी पुत्र नरेश @ विक्की निवासी वार्ड नंबर 02, राज नगर, टोहाना के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी चांदी के कंगन, एक चांदी का कड़ा, एक चांदी की चैन तथा 10,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
इंदिरा कॉलोनी में चोरी
थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि दिनांक 30-31 जनवरी 2026 की रात्रि को शिकायतकर्ता हरबंस सिंह पुत्र दया राम निवासी इंदिरा कॉलोनी टोहाना के घर चोरी की घटना घटित हुई थी। शिकायतकर्ता परिवार सहित बाहर गया हुआ था तथा मकान बंद था। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ पाया गया और अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी हो चुकी थी।
शिकायत के आधार पर थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 42 दिनांक 07.02.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 305 एवं 331(4) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी को काबू कर चोरीशुदा जेवरात की आंशिक बरामदगी की गई है। मामले की जांच जारी है।
फतेहाबाद जिले की ताजा न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें