https://directads.adclickppc.com/dl/?5c635283-1c15-45a7-91a3-ebfbaf70a9f1

Weather Update In Haryana : न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पहुंचा, 13 दिसंबर से बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी होने पर बढ़ेगी ठंड

By sunilkohar

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 

हरियाणा न्यूज, हरियाणा का मौसम: 

दिसंबर महीने के 10 दिन निकल गए है। लेकिन अब भी जिलावासियों को अच्छी धुंध का इंतजार है। खेतों में तो सुबह के समय तो हल्की धुंध छाई नजर आती है। लेकिन जैसे ही धूप निकलती है मौसम साफ हो जाता है। ऐसे में रात के तापमान में गिरावट भी देखने को मिल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात के तापमान में गिरावट आने के कारण ठंड भी बढ़नी शुरू हो गई है। अगले दो दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। ऐसे में हवा चलने के कारण दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है।

उधर मौसम विभाग की मानें तो 13 दिसंबर के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान बादलवाई छाने की उम्मीद है। अगर इस समय हरन्की बरसात हो जाती है तो धुंध आदि भी आनी शुरू हो जाएगी और ठंड भी बढ़ जाएगी। अब केवल सुबह व शाम के समय ही ठंड अधिक रहती है। अगर दोपहर के समय गर्म कपड़े पहनकर बैठा भी नहीं जाया जा सकता है। उधर ठंड बढ़ने के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बुखार, जुकाम व खांसी की चपेट में आ रहे है।

अधिक ठंड से फसलों को होगा फायदा

कृषि विशेषज्ञों की माने तो जितनी अधिक ठंड पड़ेगी गेहूं व सरसों की फसलों के लिए फायदा होगा। इस समय किसानों ने गेहूं की फसल में सिंचाई करनी शुरू कर दी है। यह क्रम आगामी दिनों तक जारी रहेगा। जिले में इस बार बाढ़ आने के कारण कई क्षेत्रों में गेहू की बिजाई में देरी हुई है। ऐसे में यहां पर पहली सिंचाई में समय भी लगेगा। उधर दूसरी तरफ अनेक नहरों में पानी भी नहीं है। यही कारण है कि सिंचाई का जोर इस सप्ताह में तेजी आएगी। किसानों की माने तो जितनी अधिक ठंड उतना ही उत्पादन अधिक देखने को मिलेगा।

ठंड से फसलों को फायदा, पाले से नुकसान: अभी तक जो ठंड पड़ रही है, उसका फसलों को फायदा ही है। सूखी ठंड से फसलों को कोई नुकसान नहीं है। अभी तक पाला नहीं पड़ा है। अगर पाला पड़ना शुरू होता है तो गेहूं की फसल के साथ सब्जियों को भी नुकसान हो सकता है। खासतौर पर टमाटर और आलू को ज्यादा नुकसान होगा। हालांकि मौसम में नमी की मात्रा 50 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिससे कई जगह सतहों पर हल्की सी नमी की परत भी जमी देखी गई।

 अगले एक सप्ताह का पूर्वानुमान

• 11 दिसंबर अधिकतम तापमान 22 डिग्री न्यूनतम तापमान सात डिग्री

• 12 दिसंबर अधिकतम तापमान 21 डिग्री न्यूनतम तापमान सात डिग्री

• 13 दिसंबर अधिकतम तापमान 22 डिग्री

न्यूनतम तापमान सात डिग्री के साथ बादल छाएँगे

• 14 दिसंबर अधिकतम तापमान 21 डिग्री न्यूनतम तापमान सात डिग्री के साथ बादल छाएँगे

• 15 दिसंबर अधिकतम तापमान 21 डिग्री न्यूनतम तापमान सात डिग्री के साथ बादल छाएँगे

• 16 दिसंबर अधिकतम तापमान 22 डिग्री न्यूनतम तापमान सात डिग्री

• 17 दिसंबर अधिकतम तापमान 21 डिग्री न्यूनतम तापमान आठ डिग्री

6 मौसम में परिवर्तन अवश्य देखने को मिलेगा। 13 दिसंबर के बाद बदलवाई इस सकती है। इस दौरान मौसम परिवर्तनशील रहेगा और दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

मदन खिवह वरिष्ठ

मौसम वैज्ञानिक हिसार


Discover more from Haryana News Abtak - हरियाणा न्यूज टूडे - Haryana latest News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Leave a Comment

//madurird.com/5/9669889 https://vaugroar.com/act/files/tag.min.js?z=9669896

Discover more from Haryana News Abtak - हरियाणा न्यूज टूडे - Haryana latest News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading