Elderly man dies after being hit by tractor trolley in Hansi
![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो |
हरियाणा न्यूज हांसी : शुक्रवार को सुबह हांसी दिल्ली बाईपास रोड पर गांव रामपुरा के निकट एक बुजुर्ग की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ जाने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर ट्राली को हटाकर उसके नीचे दबे शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक 67वर्षीय अशोक आहूजा के बेटे सुनिल ने बताया कि वह आदर्श नगर का रहने वाला है। उसके पिता अपनी इलेक्ट्रीक स्कूटी से हांसी से गांव खरबला जा रहे थे। जब वह रामपुरा गांव के निकट पंहुचें तो पीछे से तुड़ी से भरा हुआ टैक्टर ट्राली तेज़ रफ्तार से आया और उनके पिता की स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और उसके पिता स्कूटी सहित ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गए। इस हादसे में उसके पिता ट्राली के पिछले पहिऐ के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मृतक के उसके परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने क्रैन की मदद से ट्राली को उठा कर शव निकाला और उसे हांसी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। हादसे के बाद आरोपित मौके से भाग गया है। मृतक दो बच्चों का पिता था।
पुलिस ने मृतक अशोक के बेटे सुनील की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। हादसे के वक्त रोड़ जाम हों गया और ट्राली के अंदर भरी ट्री रोड पर बिखर गई। पुलिस ने क्रेन की सहायता से रोड़ से ट्रैक्टर ट्राली को हटवाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त स्कूटी टै्रक्टर के अंदर जा फंसी और बड़ी मुश्किल से अशोक को बाहर निकाला गया।
