---Advertisement---

नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Masked criminals took the family hostage and looted it in Rohtak 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज रोहतक : गांव किलोई में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों द्वारा परिवार को बंधक बनकर लूटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पहले परिवार को घर के अंदर बंधक बनाकर पीटा गया, जिसके बाद घर से गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। बदमाशों की संख्या 4 बताई जा रही है। परिवार का कहना है कि आरोपियों ने पहले उन्हें कमरे के अंदर ही पीटा, जिसके बाद कमरे का ताला बंद कर दिया। पड़ोसियों ने शोर सुनकर ताला तोड़कर परिवार को बाहर निकाला। वहीं पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस को दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

गांव किलोई निवासी सीमा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करती है। उसके पति जयभगवान गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। 15-16 दिसम्बर की रात को वह, उसकी सास प्रेमो देवी, ससुर जय सिंह अपने मकान में सोए हुए थे। सास-ससुर बाहर कमरे में सोए हुए थे और वह अपने बेटे के साथ कमरे में सोई हुई थी।

रात करीब एक-डेढ़ बजे मारपीट की आवाज सुनकर वह बाहर आई तो उसे भी मारपीट कर सास- ससुर वाले कमरे में डाल दिया। आरोपी चेहरे कपड़े से ढंके हुए थे। उन्होंने कमरे में बंद कर दिया। वहीं बदमाश अंदर अलमारी, संदूक आदि से 2 सोने की चेन व लॉकेट, सोने की 4 कानों की बाली, 4 जोड़ी सोने की अंगूठियां, 1 गले का सैट, 2 सोने के कड़े, 1 चांदी की अंगूठी व नकदी आदि लूटकर ले गए।

सदर थाना प्रभारी मुरारी ने बताया कि लूट की वारदात को सुलझाने के लिए 4 टीमें बनाई गई हैं। सी. आई. ए. साइबर एंटी व्हीकल थैफ्ट के सहयोग से आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: Haryana news Today  health News Today  Sarkari Jobs ग्रामीणों ने पंचायत मंत्री बबली को दिखाए काले झंडे  weather update in Haryana 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer