Wife murdered by hitting on head with a stick in Samalkha village chulkana
रात को पति पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, झगड़े में पति ने कर दिया पत्नी का मर्डर
हरियाणा न्यूज/पानीपत: पानीपत के समालखा में रात को एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। रात को पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद पति ने पत्नी को पीटाई करते हुए उसके सिर में पर डंडा मारा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसे खून से लथपथ हालत में चारपाई पर छोड़कर आरोपित पति फरार हो गया। वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब सुबह अन्य परिजन घर पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
उन्होंने महिला को मृत पड़ा देखा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर कार्रवाई कर सबूत जुटाए। इसके बाद शव को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भिजवाया गया। वहां उसका पंचनामा भरवा कर डेडबॉडी को शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान 26 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। जोकि समालखा के चुलकाना गांव में अपने पति नवीन के साथ रहती थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बीती रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। बात ज्यादा बढ़ गई तो नवीन ने पूजा का मर्डर कर दिया। जब सुबह पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक महिला का बहा खून सूख चुका था। डेडबॉडी भी अकड़ गई थी। इससे पुलिस ने अनुमान लगाया है कि वारदात रात 10 बजे के करीब की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपी पनि की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, अनवीन उर्फ जॉनी ईंट भट्ठे पर काम करता है दो बच्चों का पिता है, जिसमें 3 और 2 वर्षीय दो बेटे हैं। आरोपी ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब महिला चारपाई पर लेटी हुई थी। इसी दौरान उसने उसके सिर पर डंडा मारा। जिससे उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें हो सकती हैं आपसे संबंधित:
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और शेयर करें,
Weather Update in Haryana 16 june 2024 : बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत, इस सप्ताह बारिश होने की बन रही है संभावना ,
हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सीएम नायब सैनी ने प्रदेशवासियों के बिजली बिलों में की भारी कटौती,
नीलोखेड़ी में मंदिर गई युवती लापता, मंदिर के दोनों बाबा भी हुए गायब,
हरियाणा के तीन कुख्यात नशा तस्कर राजस्थान के पीलीबंगा में गिरफ्तार,
प्रशासन ने किए हाथ खड़े, डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने युवक को नहर से ढूंढ कर निकाल बाहर,
अचानक सिरसा पुलिस पहुंची बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन, मचा हड़कंप,
सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करीब 33 करोड की धोखाधड़ी करने के मामले में मुनीम गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में खुलेंगे ओर भी राज,
कर्मचारी विरोधी फरमानों के खिलाफ हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा ऐलान,
Monsoon Updates in Delhi NCR Haryana : इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,
हर किसी के काम की खबरें
हरियाणा में अब विवाह पंजीकरण करवाना हुआ आसान, जाने गांव व शहर के कौन-कौन से कर्मचारी व अधिकारी कर सकते हैं विवाह पंजीकरण ,
UIDAI free Aadhar Card update : फिर बढ़ाई फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन , जाने कब तक कर सकते हैं फ्री आधार कार्ड अपडेट ,
चुनाव होते ही सरकार ने बंद किया राशन: राशन बचाने के लिए आधार अपडेट सेंटर पर उमड़ी भीड़, बैठने तक की व्यवस्था नहीं ,
म्हारे मंडेरे पे बोले ऐ टटीरी,जै मेरे छोरी होजा ! Hey Tittiri said on my doorstep, come become my daughter,
झुलसा रहा जून, AC कुलर सब हुए फेल, राहत की उम्मीद अभी बाकी, एक सप्ताह बाद राहत की उम्मीद,
