---Advertisement---

हांसी सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल – Road Accident

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Umra Road Accident in Hansi News       


Road Accident: हांसी सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की षिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हांसी जिले के गांव उमरा के पास गन्नो से भरी ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाएगा, जहां पर डॉक्टरों ने एक मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतक बाइक सवारी युवक की पहचान गांव सुल्तानपुर निवासी 27 वर्षीय सुंदरपाल के रूप में हुई।

 

हादसे किसी सूचना मिलते ही हांसी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के भाई सुल्तानपुर निवासी बिन्टू कुमार की शिकायत पर आजा ट्रैक्टर ट्राली वाला के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

 

विस्तार से पढ़ें उमरा हादसा: सुल्तानपुर निवासी बिन्टू कुमार का ब्यान

बिन्टू कुमार पुत्र जगदीश वासी सुतल्तानपुर जिला हांसी बा उम्र 32 साल ब्यान किया कि मैं उपरोक्त पते का रहने वाला हूं और कक्षा 10+2 तक पढा लिखा हूं। प्राईवेट कम्पनी बल्लभगढ मे नौकरी करता हुँ। हम चार भाई बहन है हम सभी शादी शुदा है। सबसे बडा भाई प्रमोद उससे छोटी कविता उससे छोटा मै हूं। मेरे से छोटा सुन्दरपाल बा उम्र 27 साल सुन्दरपाल के एक लड़का है।

 

मेरा भाई सुंदरपाल दिनांक 06.02.2026 को भाई सन्दरपाल अपने मोटर साईकिल नम्बर HR 21H 9497 मार्का यामाह को लेकर हांसी से गांव सुल्तानपुर के लिए चला था और मोटर साईकिल मेरा भाई सुन्दरपाल चला रहा था।  उसके पीछे राजेश पुत्र अमर सिहं वासी सुल्तानपुर बैठा हुआ था। पीछे पीछे मै भी एक मोटरसाईकिल पर आ रहा था। 

 

जब समय करीब 08.30 PM पर मेरा भाई उमरा धर्मशाला के पास पहुचा तो उमरा की तरफ से एक टैक्टर ट्राली गन्नो की भरी हुई हांसी की तरफ जा रही थी। टैक्टर चालक ने एक दम टैक्टर को दुसरी साईड मे घुमा दिया जिसके कारण ट्रैक्टर की ट्राली मेरे भाई के मोटर साईकिल मे लगी जिसके कारण मेरा भाई व राजेश रोड़ पर जा गिरे और ट्रैक्टर चालक अपनी ट्रैक्टर ट्राली को लेकर मौका से भाग गया।

 

जब मैने मेरे भाई को देखा तो मेरे भाई व राजेश को काफी चोटे लगी हुई थी। फिर मैने राहगीर से सहायता मांगी तो राहगीर ने एम्बुलैन्स को फोन करके बुलाया और मैने मेरे भाई की चोटो को देखकर मै बेहोश हो गया और मेरे को पास के मकान मे ले गए। फिर मुझे कुछ समय बाद होश आया तो मेरे को पता चला की मेरे भाई को व राजेश पुत्र अमरसिंह वासी सुल्तानपुर को ईलाज के लिए अग्रोहा मैडिकल मे ले गए।

 

जब हम वहा पहुचे तो मेरे भाई को डाक्टर साहब ने मृत घोषित कर दिया । तथा राजेश का ईलाज चल रहा था। मेरे भाई की मौत ट्रैक्टर ट्राली चालक नामपता ना मालूम ने अपने ट्रैक्टर को तेज गति व गफलत तथा लापरवाही से चलाकर एक्सीडैन्ट करने के कारण हुई है। ट्रैक्टर चालक नामपता ना मालूम के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जावे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer