Hisar police became fast, it took 8 years to reach the accused of raping minor, one still absconding
दुष्कर्म के मामले में आरोपी 8 साल बाद गिरफ्तार, 2016 में वारदात को दिया था अंजाम
![]() |
| women police station Hisar |
हरियाणा न्यूज/हिसार : हिसार में लगातार अपराधी घटनाएं बढ़ रही है और पुलिस की चाल इतनी फास्ट है कि दुष्कर्म के आरोपित तक पहुंचने में हिसार पुलिस को 8 साल लग गए। हिसार की ऑटो मार्केट स्थित महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग कर फिरौती मांगने व अन्य व्यापारियों से भी फिरौती मांगने के मामलों के बीच हिसार पुलिस अधीक्षक का तबादला हुआ तो दीपक सहारा हिसार के पुलिस अधीक्षक बने और उन्होंने अपराधियों पर नक्श करने के लिए सख्त आदेश जारी कर दिए। उसके बाद हिसार पुलिस हरकत में आई और नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपित को 8 साल बाद गिरफ्तार किया गया।
हिसार महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित कटहरा, अलीगढ़ निवासी प्रदीप को मोती बाग दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ने अपने एक अन्य साथी सहित 2016 में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया था। यह मामला 2016 में दर्ज किया गया था लेकिन आरोपित तब से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। जिन में से पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। लेकिन 8 साल भी जाने के बावजूद भी हिसार पुलिस दूसरे आरोपित तक पहुंचने में नाकाम रही है।
महिला थाना प्रबंधक उप निरीक्षक सीमा ने बताया कि आरोपित प्रदीप अपने एक सभी सहित 13 साल की नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बारे में 12 अगस्त 2016 को महिला थाना हिसार में सुसंगत धाराओं ने मामला दर्ज किया गया। आरोपित दर्ज मामले में वांछित था। आरोपित प्रदीप को मोतीबाग दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को मामले में आगामी पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है मामले में दूसरे आरोपित की तलाश जारी है। पुलिस रिमांड के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपित से उसके दूसरे साथी के बारे में भी सुराग जुटाने का प्रयास करेगी।
महज एक घंटे की बारिश ने खोल दी एक हजार करोड़ के विकास की पोल,
monsoon updates in Haryana, weather alert in Haryana ! हरियाणा में अगले पांच-छह दिन तक लगी रहेगी झड़ी,
कनाड़ा में जॉब ऑफर भेजकर ठगे लाखों रुपए ! Lakhs of rupees cheated by sending job offer in Canada,
Jhajjar News Today: ऑनलाइन धोखाधड़ी में दो गिरफ्तार,
Sonipat News Today: स्कॉर्पियो व ईको की भिड़ंत महिला की मौत, पति घायल,
