Verification: eefe237ed2c24d7f

Latest News Sirsa : एक तरफ का रास्ता खोलने से वाहन चालकों ने ली राहत की सांस

0 minutes, 19 seconds Read

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डबवाली रोड पर एक तरफ का रास्ता खोलने के बाद गुजरते वाहन।


Latest News Sirsa : संयुक्त किसान मोर्चा के दिल्ली कूच के ऐलान को लेकर  सिरसा में डबवाली रोड स्थित घग्गर के पुराने पुल पर 11 फरवरी से बंद किए गए रास्ते को पुलिस ने एक ओर से खोल दिया है। रास्ता खुलने से जहां वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है, वहीं काफी गांवों के ग्रामीणों को भी फायदा हुआ। लेकिन एक तरफ का रास्ता खुलने के कारण वाहनों का जाम लग गया। सुरक्षा की दृष्टि से  पुलिस के जवान पहले की तरह ही तैनात हैं।


पुल पर रास्ता खोलने का काम सोमवार से ही पुलिस कर्मियों ने आरंभ कर दिया था। पुलिस ने पत्थर हटाकर बीते दिवस केवल दुपहिया वाहनों के लिए रास्ता बनाया था। आज सुबह पुलिस कर्मियों ने जेसीबी तथा क्रेन की मदद से हाइवे पर रखे हुए सीमेंट के बड़े बड़े ब्लॉक्स व पत्थर हटा दिए और बैरिकेड्स भी साइड में कर दिए। रास्ता रोकने के लिए रखे गए मिट्टी के बैगों को भी हटाकर रास्ता साफ कर दिया गया। रास्ता खुलने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है क्योंकि पुलिस प्रशासन ने 11 फरवरी को ही इस रास्ता को बंद दिया था क्योंकि किसानों ने दिल्ली कूच का आह्वान किया था। उसे देखते हुए पुलिस ने हाइवे पर बड़े-बड़े सीमेंट के ब्लॉक्स, पत्थर, पाइप, लोहे के बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। कंटीली तार बिछाई गई थी। रास्ता बंद होने की वजह से सिरसा का डबवाली से संपर्क कट गया था। वाहन चालक फंस गए थे।









 गांवों के रास्तों से उन्हें निकाला गया, लेकिन बाद में गांवों के लिंक मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। ऐसे में हर कोई परेशानी झेल रहा था। चूंकि अब किसानों ने दिल्ली कूच की अपील को 29 फरवरी तक टाल दिया है, इसलिए अब पुलिस द्वारा बंद रास्तों को खोला जा रहा है। इसी कड़ी में सिरसा में भी खैरेकां के पास पुल पर एक तरफ का रास्ता खोला गया है। एक ही रास्ते से वाहनों की आवाजाही हो रही है। इसलिए आज सुबह से ही वाहनों का जाम लग गया है। हालांकि पुलिस कर्मी वाहनों को व्यवस्थित ढंग से निकालने का प्रयास में लगे रहे। साथ ही सुरक्षा के लिए भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया हुआ है ताकि कोई अनहोनी न हो।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

Haryana News Today 

Hansi News : हांसी में शादी समारोह में शार्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप

Uklana News: श्रम मंत्री की आंखों के नीचे भ्रष्टाचार का बोलबाला; पार्क में सौंदर्यकर्ण के नाम पर हो रही है लीपापोती,  अधिकारी सोए कुंभकर्णी नींद 

crime news Sirsa 

Hisar politics news 

latest News Hisar 

Narnaund News 

Hisar Ki Taaja Khabar 

Sirsa Haryana news

Hisar kidnapping News 

tractor March in Haryana

Google News Hayana Link

Uklana News : ऑक्सफोर्ड स्कूल उकलाना का छात्र लापता; छात्र के परिजनों ने स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer