---Advertisement---

Haryana News Today: गाड़ी चालक ने कार पर की फायरिंग ; कार के आगे कट मारने से रोकने पर की फायरिंग

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Haryana News Today: When stopped from cutting in front of the car, the driver opened fire on the car

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अज्ञात युवक ने कार चालक पर की फायरिंग, धमकी देकर हुआ फरार

हरियाणा न्यूज टूडे, सिरसा : सिरसा के डबवाली रोड़ पर बुधवार को कार चालक को कट मारने की बजाय ठीक ढंग से गाड़ी चलाने की सलाह देना युवक को भारी पड़ गया। क्योंकि इससे कार चालक को गुस्सा आ गया और उसने फायरिंग कर धमकी देकर मौके से फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

ये भी पढ़ें 

bjp-Jjp गठबंधन टूटने के बाद जजपा नेताओं ने रोया दुखड़ा


पुलिस को दी शिकायत में खन्ना कॉलोनी निवासी समीर ने बताया कि वह अपने दोस्त अनमोल पुत्र करनैल सिंह निवासी हुडा सेक्टर-20 सिरसा के साथ अपनी कार पर सवार होकर डबवाली बाईपास से सांगवान चौक की ओर आ रहे थे। जब वे डबवाली रोड पर रचना पैलेस के समीप पहुंचे तो इस दौरान पीछे से एक कार आई, जिसके चालक ने उन्हें क्रास करते हुए कट मारा, जिसके कारण उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। 

ये भी पढ़ें :- भाजपा जजपा गठबंधन टूटने के पीछे के राज खोल गए दुष्यंत चौटाला, गठबंधन टूटते ही जजपा दो फाड़

जब उन्होंने कार चालक को सही ढंग से कार चलाने के लिए कहा तो उसने बीच सडक़ में अपनी कार रोक ली। कार चालक ने पिस्तौल नुमा हथियार से हवाई फायर किया और जान से मारने की धमकी दी। जिस पर उन्होंने डायल-112 पर सूचित किया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा की ताजा खबर 

सनम तुम तो डूबे हमें भी ले डूबे, खट्टर दुष्यंत चौटाला की भाजपा जजपा गठबंधन 

भाजपा जजपा गठबंधन टूटने की खबर हरियाणा न्यूज पर तीन महीने पहले प्रकाशित की गई खबर, हरियाणा न्यूज की खबर पर लगी तीन महीने बाद मोहर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

जनक खाप सम्मेलन: हिसार में जुटे खाप प्रतिनिधि, लिए अहम फैसले

February 1, 2026

Hisar Khap Panchayat: कोहाड़ नांगल जाट्टान गौत्र का दो दिवसीय सम्मेलन 31 को हिसार में, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

January 30, 2026

Narnaund News : कृषि मंत्री पहुंचे राखी गढ़ी; बोले – आदि बद्री से सिरसा के ओटू हेड तक सरस्वती नदी के पुनर्जीवन के प्रयास

January 22, 2026

Haryana Breaking News: राखीगढ़ी महोत्सव का रंगारंग समापन; खेलों का परिणाम घोषित

December 28, 2025

सिंधुघाटी-सरस्वती सभ्यता की विरासत और इतिहास, हड़प्पा सभ्यता पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखा बच्चों का उत्साह, Hansi News Today

December 28, 2025

हाईकोर्ट की न्यायधीश अल्का सरिन पहुंची राखीगढ़ी: हड़प्पा सभ्यता के रहस्य जाने; Narnaund News Live

December 27, 2025

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer