Verification: eefe237ed2c24d7f

Barwala Hisar News : किसान पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री से सवाल जवाब करने, पुलिस ने किसानों को लिया हिरासत में

0 minutes, 22 seconds Read

Barwala Hisar News: Farmers arrived to answer questions from the former Chief Minister, police took the farmers into custody.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 किसानों को गिरफ्तार कर बस में चढ़ाते हुए पुलिस।  

हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़

बरवाला की ताजा खबर : हिसार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को बरवाला की कपास मंडी में संकल्प रैली को संबोधित करने पहुंचे थे कि किसान उनका विरोध करते हुए उनसे किसानों पर हुए अत्याचार के बारे में सवाल जवाब करने के लिए पहुंचे तो पुलिस ने किसानों को हिरासत में ले लिया और बस में बैठाकर उन्हें रैली स्थल से दूर ले गई। 

 हिरासत में लिए गए किसानों को बस में बैठाकर ले जाते हुए पुलिस। 

भाजपा प्रत्याशी का नारनौंद में विरोध, भाजपा प्रत्याशी का विरोध करने आए किसानों को पुलिस ने लिया हिरासत में

किसान मजदूर नेता सरदानंद राजली ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भाजपा जजपा गठबंधन सरकार में किसानों और मजदूरों पर जुल्मों की सारी हदें पार कर दी थी। जब किसानों व मजदूरों की मांगों को नहीं माना गया तो किसान दिल्ली जाकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करना चाहते थे। लेकिन गठबंधन की इस सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य नेताओं ने लोकतंत्र का गला घोंटते हुए उन्हें दिल्ली जाने से रोकने के लिए दिल्ली के बॉर्डरों को सील कर दिया गया।

 जिसकी वजह से दिल्ली आने जाने वाले राहगिरों व वहां पर व्यापार करने वाले व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। लेकिन सरकार ने किसानों को दिल्ली नहीं जाने दिया। लेकिन अब चुनाव का समय आया तो भाजपा जजपा के नेता हमारे पास वोट मांगने के लिए आ रहे हैं और जिनको हमने वोट दिया है उससे अपने वोट का हिसाब मांगना भी लोकतंत्र का हिस्सा है। परंतु भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर आम गरीब लोगों व किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। लेकिन आज जनता जागरूक हो चुकी है और इनके बहकावे में नहीं आने वाली। 

किसान मजदूर नेता ने बताया कि आज देश का हर नागरिक भाजपा सरकार से दस साल का हिसाब किताब मांगना चाहता है। लेकिन जब वो इनके नेताओं से सवाल जवाब करता है तो चुनाव के समय में भी ये तानाशही रवैया अपनाते हुए उन्हें गिरफ्तार करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव के समय ही ये तानाशाही अपनाए हुए अगर तीसरी बार फिर से सत्ता में आ गई तो आम गरीब लोगों के लिए अपने हकों की आवाज उठाना तो दूर उनका घरों से बाहर निकलना दुर्भर हो जाएगा। 

इस अवसर पर राजू भगत सरसौद, जितेंद्र बूरा, संजय बूरा,सोनू बोबुआ, बलवान बैनीवाल, विरेंद्र नैन, सिला नम्बरदार, रमेश बोबुआ, सत्यनारायण कौहाड, सुरजमल डाढ, कृष्ण डाढ, रोहतास डाटा, धर्मबीर ब्याना खेड़ा, सत्यवान डाटा, सतीश घिराय, दशरथ मलिक, कुलदीप खरड़, गुड्डी न्याणा, सरोज न्याणा, बलवान लोहान नारनौद, नवीन खानपुर, प्रकाशा गुराना, सुंदर पनिहारी इत्यादि किसान नेताओं को रैली खत्म होने तक पुलिस हिरासत में रखा गया। 

ये खबरें भी पढ़ें:- 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer