---Advertisement---

Crime News Hisar: चोरों ने सैनीपुरा व बालसमंद सहित अन्य जगहों पर की चोरी, हांसी बेटे के लिए बहु देखने गया था परिवार

Follow Us
---Advertisement---

Crime News Hisar: Thieves committed theft in Sainipura and Balsamand and other places, family had gone to Hansi to see daughter-in-law for their son

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज/ टूडे सुनील कोहाड़।

हांसी की ताजा खबर : गांव सैनीपुरा में दिन के समय परिवार बेटे के लिए लड़की देखने गया तो पीछे से चोरों ने घर पर हाथ साफ कर दिया। हांसी सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव सैनीपुरा निवासी सुरज सैणी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक अप्रैल को वह, उसकी पत्नी संतोष व उसका छोटा बेटा सचिन जींद जिले के गांव किनाना के लिए सुबह करीब 9 बजे घर पर ताला लगा कर उसके बेटे सचिन के लिए लड़की देखने के लिए चले गए थे। जब वो किनाना से वापस दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने घर पहुंचे देखा की घर के अन्दर के कमरे का ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। वहीं कमरे के अन्दर रखी लोहे की अलमारी का दरवाजा खुला था और अलमारी का लाकर टूटा हुआ था। जब उन्होंने अपने सामान को चैक किया तो अलमारी में रखे 55 हजार रुपए, चांदी के गहने व सिक्के चोरी हुए मिले। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर के ताले तोड़कर 40 हजार कैश और गहने चोरी

haryana news today / हिसार की ताजा खबर :

बालसमंद में बुधवार को दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर चोर 40 हजार रुपए की नकदी और सोने-चांदी के गहने चुरा कर फरार हो गए। वारदात की जानकारी उस समय पता चला जब गृह स्वामी लौटकर अपने घर पहुंचा तो घर के ताले टूटे देखकर उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। घर सामान बिखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब था। पीड़ित गृह स्वामी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

बालसमंद निवासी मोनिन ने पुलिस की बताया कहा कि वह बिजली की दुकान पर काम करता है। बुधवार को सुबह वह दुकान पर चला गया था। उसका भाई आशिफ घर से 1.30 बजे के लगभग किसी काम से अपनी मौसी के घर पर चला गया था जब वह घर पर लौटा तो घर के ताले टूटे मिले थे। भाई ने उसको फोन पर सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है। जब उसने घर पर पहुंचकर सामान चेक किया तो 3 सोने की अंगूठी आधे-आधे तोले की, एक मंगलसूत्र एक तोला सोने का, 4 पाजेब, दो चांदी की अंगूठी, 40000 रुपये नकद नहीं मिले थे।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर 

Accident in Hisarराज्य मंत्री बिशम्बर वाल्मीकि के रिश्तेदार की गाड़ी का एक्सीडेंट : नारनौंद क्षेत्र में माढ़ा व गामड़ा गांव में हैं दंपति अध्यापक 

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 5 व 10 को सक्रिय होंगे पश्चिमी विक्षोभ, किसानों की बढ़ सकती है मुश्किलें Barwala News Today , Jind News Today,  Haryana biggest bank robbery  ,

Hansi News Today


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

जनक खाप सम्मेलन: हिसार में जुटे खाप प्रतिनिधि, लिए अहम फैसले

February 1, 2026

Hisar Khap Panchayat: कोहाड़ नांगल जाट्टान गौत्र का दो दिवसीय सम्मेलन 31 को हिसार में, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

January 30, 2026

Narnaund News : कृषि मंत्री पहुंचे राखी गढ़ी; बोले – आदि बद्री से सिरसा के ओटू हेड तक सरस्वती नदी के पुनर्जीवन के प्रयास

January 22, 2026

Haryana Breaking News: राखीगढ़ी महोत्सव का रंगारंग समापन; खेलों का परिणाम घोषित

December 28, 2025

सिंधुघाटी-सरस्वती सभ्यता की विरासत और इतिहास, हड़प्पा सभ्यता पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखा बच्चों का उत्साह, Hansi News Today

December 28, 2025

हाईकोर्ट की न्यायधीश अल्का सरिन पहुंची राखीगढ़ी: हड़प्पा सभ्यता के रहस्य जाने; Narnaund News Live

December 27, 2025

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer