Verification: eefe237ed2c24d7f

EX CM मनोहर लाल ने बरवाला रैली में कांग्रेस पर साधा निशाना, भाजपा ने भ्रष्टाचार पर लगाया अंकुश

0 minutes, 19 seconds Read

EX CM Manohar Lal targets Congress in Barwala rally, BJP curbs corruption 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस ने लगा रखे थे भ्रष्टाचार के उद्योग, भाजपा ने लगाई रोक : मनोहर लाल

 रैली को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल!


हरियाणा न्यूज टूडे/ सुनील कोहाड़।

हिसार की ताजा खबर :  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने समय में भ्रष्टाचार के उद्योग लगा रखे थे, जिन्हें भाजपा सरकार ने बंद करके जनता की आशाओं के अनुरूप शासन दिया है।
मनोहर लाल शुक्रवार को बरवाला कपास मंडी में पार्टी की विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जनता ने भ्रष्टाचार का दंश व मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेला है। 







उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में केन्द्र व प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद भाजपा ने जहां भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई, वहीं जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बात करें तो हर घर जल, हर घर कनेक्शन, हर घर रसोई गैस सिलेंडर देने का हमारा प्रयास सिरे चढ़ाया है। उन्होंने मंच पर मौजूद लोकसभा प्रत्याशी रणजीत सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के प्रयासों व रणजीत सिंह के नेतृत्व में काम करते हुए बिजली निगम राज्य के 5800 गांवों में 24 घंटे बिजली दे रहा है, जो एक रिकॉर्ड है।


पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमने लगभग साढ़े नौ वर्ष के दौरान प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन करके जनता को साफ व स्वच्छ प्रशासन दिया है। प्रदेश में भाजपा के शासन संभालने के बाद हमने प्रयास किया कि व्यवस्था बदलकर जनता को स्वच्छ शासन व प्रशासन दिया जाए। जनता मान चुकी थी कि यदि हमें कोई काम करवाना है तो उस काम के हिसाब से अधिकारी या कर्मचारी को पैसे देने ही होंगे, तभी काम होगा लेकिन हमने उस धारणा को खत्म कर दिया।

लोकसभा उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता केवल भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के हर देश में है। उनके नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने 10 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनकी बदौलत भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने के लिए वोट की अपील की।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, राज्यसभा सांसद सुुभाष बराला, विधायक विनोद भ्याना ने भी अपने विचार रखे। रैली में बरवाला नगर परिषद चैयरमैन रमेश सरदाना, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र, हिसार लोकसभा प्रभारी अमरपाल राणा, सह प्रभारी रवि सैनी, वरिष्ठ नेता श्रीनिवास गोयल, पूर्व विधायक वेद नारंग, जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू व चेयरमैन नरेश जांगड़ा सहित अनेक वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी शामिल रहे।

ये खबरें भी पढ़ें:- 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer