---Advertisement---

Narnaund News : नारनौंद क्षेत्र में सीएम फ्लाईंग की छापेमारी

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund News: CM Flying raid in Narnaund area

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खांडा सीएससी में सीएम फ्लाईंग कीछापेमारी

सीएचसी में नदारद मिले कर्मचारियों का रिकार्ड खंगालते हुए सीएम फ्लाइंग की टीम।

हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़

नारनौंद : नारनौंद उपमंडल के गांव खांडा खेड़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गुरूवार को सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की तो कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। छापेमारी के दौरान 11 कर्मचारी डयूटी से नदारद पाए गए। टीम के सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को उन कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने के लिए लिखा गया है। 

सीएम फ्लाइंग को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि पूर्व वित्तमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु के पैतृक गांव खांडा खेड़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत कुछ कर्मचारी डयूटी में कोताही बरत रहे हैं और अकसर डयूटी से नदारद रहते हैं। शिकायत के आधार पर सब इंस्पेक्टर बजरंग के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर कृषि विभाग के एसडीओ शमशेर सिंह को डयूटी मजिस्टे्रट नियुक्त किया गया।

 टीम ने खांडा खेड़ी के सीएचसी में छापेमारी की और हाजरी रजिस्ट्रर चैक किया तो देखा कि सीएचसी में कुल 24 कर्मचारियों की डयूटी है और उनमें से 8 कर्मचारी डयूटी पर नहीं पाए गए। टीम ने तमाम रिकार्ड को अपने कब्जे में लेकर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। वहीं एचकेआरएन के कुल 35 कर्मचारियों में से भी 3 कर्मंचारी डयूटी से गायब मिले। टीम ने अपनी कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को डयूटी से नदारद पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ कारवाई करने के लिए लिखा गया है। 

खांडा खेड़ी सीएचसी में ये मिले ड्यूटी से नदारद

सीएम फ्लाइंग ने रिकॉर्ड चैक किया तो पाया कि सीएचसी में 24 कर्मचारी व अधिकारी नियुक्त हैं। लेकिन इनमें से एसएमओ डॉ नवदीप जैन, मेडिकल ऑफिसर डॉ अंकित सिहाग, दंत चिकित्सक डॉ मीनाक्षी, सुदेश पूनियां, नर्सिंग आफिसर सपना, एएनएम पिन्की, असिस्टेंट अकाउंटेंट दिनेश कुमार, व टिन्कू सहित 8 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। जबकि कौशल विकास रोजगार के तहत लगे तीन कर्मचारी भी गैर हाजिर मिले हैं।

इस संबंध में सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर बजरंग ने बताया कि शिकायत के आधार पर गांव खांडा खेड़ी के सीएचसी पर छापेमारी की गई थी। वहां पर डयूटी पर कुछ कर्मचारी नहीं पाए गए। उनके खिलाफ कारवाई के लिए संबंधित विभाग को लिखा गया है। 

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर 

Hisar News Today : हिसार में भाजपा प्रत्याशी के कार्यक्रम में बवाल : किसानों के सवालों का जवाब नहीं दे पाए भाजपा प्रत्याशी, भाषण को बीच में छोड़क़र निकले भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह

हरियाणा कांग्रेस में फिर सामने आई गुटबाजी : हिसार में कांग्रेस नेता ने जेपी पर लगाया आरोप , 

Accident in Hisarराज्य मंत्री बिशम्बर वाल्मीकि के रिश्तेदार की गाड़ी का एक्सीडेंट : नारनौंद क्षेत्र में माढ़ा व गामड़ा गांव में हैं दंपति अध्यापक 

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 5 व 10 को सक्रिय होंगे पश्चिमी विक्षोभ, किसानों की बढ़ सकती है मुश्किलें Barwala News Today , Jind News Today,  Haryana biggest bank robbery  ,

Hansi News Today


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

जनक खाप सम्मेलन: हिसार में जुटे खाप प्रतिनिधि, लिए अहम फैसले

February 1, 2026

Hisar Khap Panchayat: कोहाड़ नांगल जाट्टान गौत्र का दो दिवसीय सम्मेलन 31 को हिसार में, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

January 30, 2026

Narnaund News : कृषि मंत्री पहुंचे राखी गढ़ी; बोले – आदि बद्री से सिरसा के ओटू हेड तक सरस्वती नदी के पुनर्जीवन के प्रयास

January 22, 2026

Haryana Breaking News: राखीगढ़ी महोत्सव का रंगारंग समापन; खेलों का परिणाम घोषित

December 28, 2025

सिंधुघाटी-सरस्वती सभ्यता की विरासत और इतिहास, हड़प्पा सभ्यता पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखा बच्चों का उत्साह, Hansi News Today

December 28, 2025

हाईकोर्ट की न्यायधीश अल्का सरिन पहुंची राखीगढ़ी: हड़प्पा सभ्यता के रहस्य जाने; Narnaund News Live

December 27, 2025

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer