Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार जिले के गांव में शराब ठेके सहित इंडस्ट्रीज एरिया व अन्य जगहों से नगदी समेत अन्य सामान चोरी, जाने कहां कहां हुई चोरी की घटनाएं

0 minutes, 20 seconds Read

Cash and liquor stolen by breaking the lock of liquor shop in Bheriya village of Hisar district

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़।

हिसार की ताजा खबर: चोर रात को भेरिया गांव के ठेके का ताला तोड़कर नकदी, भारी मात्रा में शराब, बीयर व अन्य सामान चुरा ले गए। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। यू.पी. के अमेठी निवासी सन्तोष कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि मैं अब यहां भेरिया में रहता हूं। मैं 6 महीने से गांव भेरिया के शराब ठेके पर बतौर सेल्समैन कार्य करता हूं। मैं 15 अप्रैल की रात को 10 बजे के बाद लाइट न होने के कारण ठेका लॉक करके थोड़ी दूर राजगढ़ रोड पर स्थित राधे- राधे ढाबे पर सोने चला गया। मैं अगले दिन सुबह करीब 7 बजे ठेके पर आया देखा कि बाहर मेरे द्वारा लगाया गया ताला नहीं

है, वहां कुंडी लगी हुई मिली। फिर ठेके के अन्दर जाकर देखा तो शराब की बोतलें बिखरी पड़ी मिली। रैक में रखी शराब की काफी बोतलें गायब थी और नकदी वाला गल्ला भी नहीं था। फिर मैंने ठेकेदार भीम सिंह को फोन कर सूचना दी। साथ ही डायल 112 पर फोन किया। फिर ठेकेदार पहुंचने पर गायब शराब व बीयर की बोतलों की जांच की गई।

गायब हुए गल्ले में करीब 2200 रुपए थे। चोर बाहर लगा सी.सी.टी.वी. और अंदर लगी डी.वी.आर. उखाड़ ले गए। पुलिस कर्मियों ने शिकायत मिलने पर मौके का मुआयना किया। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 शिवनगर के घर से नकदी और मोबाइल फोन चोरी

हिसार : इंडस्ट्रीयल एरिया की एक दुकान से चोर दिनदहाड़े कॉपर की वायर चोरी करके ले गए। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सातरोड खास के कुलदीप ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि इंडस्ट्रीयल एरिया में पानी की टंकी के सामने जीत इलैक्ट्रिक के नाम से मेरी मोटर वाइडिंग की दुकान है। अज्ञात चोर 15 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे मेरी बंद दुकान के शटर का ताला तोड़कर मोटर का तार चोरी करके ले गए। चोरीशुदा तार का वजन करीब 45 किलो था। दुकानदार को वारदात का बाद में पता चला। तब पुलिस को शिकायत दी। पुलिस कर्मियों ने मौके

का मुआयना किया। वहीं शिवनगर के एक घर से चोर नकदी और मोबाइल फोन चुरा ले गया। शिवनगर के अंकित ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि मैं 14 अप्रैल की रात को घर में छत पर बने कमरे में सो रहा था। चोर रात को घर में घुसा और चारपाई से मेरा मोबाइल फोन व लोअर में रखे लगभग 4500 रुपए चोरी करके ले गया। मुझे अगली सुबह वारदात का पता चला। मोबाइल फोन का बिल सचिन के नाम है, जो मेरे द्वारा खरीदा गया है। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दुकान की दीवार तोड़कर चुराया सामान

मंडी आदमपुर के जवाहर नगर स्थित वाल्मीकि दिर के पास चोरों ने एक बिजली की दुकान की दीवार तोड़कर वहां रखा सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में लाइनपार निवासी बिल्लूराम ने बताया कि उसकी वाल्मीकि मंदिर के पास बिजली का सामान ठीक करने की दुकान है। गत रात चोर दुकान की दीवार को तोड़कर कीमती सामान चुरा ले गए। सुबह दुकान पर आया तो चोरी का पता लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दुकान से दिन-दिहाड़े सामान चोरी

अग्रोहा-आदमपुर रोड पर बनी एक दुकान से दिन-दिहाड़े एक युवक एल.ई.डी. टीवी चुराकर फरार हो गया। चुराकर फरार हो गया। चोरी की यह वारदात सी.सी कैमरे कैमरे में में कैद कैद हो हो गई। गई। पुलिस पुलिस ने ने अज्ञात अज्ञात व्यक्ति व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में राजेश ने बताया कि आदमपुर रोड पर उसका रॉयल फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान है दोपहर को जब वह गोदाम में गया हुआ था वापस आकर देखा तो एक एल.ई.डी टीवी गायब मिला। जब अपने कैमरों की जांच की तो एक अज्ञात व्यक्ति एल.ई.डी. उठा कर जाता दिखाई दिया। जिसकी वीडियो पैन ड्राइव में डालकर पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने राजेश के बयान पर अज्ञात आरोपी चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी।

ये खबरें भी पढ़ें:- 
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनल कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,
Haryana News Today: हरियाणा में मौत के स्कूल वाहन, घर से स्कूल आने जाने तक सुरक्षित नहीं हैं आपके बच्चे, महेन्द्रगढ़ के बाद यमुनानगर में हादसा ,
Southwest Monsoon 2024 update ! दक्षिण पश्चिमी मानसून , जाने हरियाणा पंजाब सहित अन्य राज्यों में कैसी होगी मानसून की बारिश 

News Today: जींद में युवक ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान, परिजनों का आरोप – लड़की के पिता के दबाव में उठाया कदम 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer