Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार राजगढ़ रोड़ पर आजाद नगर में हादसा : थार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा गंभीर

0 minutes, 10 seconds Read
Accident in Azad Nagar on Hisar Rajgarh Road: father riding bike died in collision with Thar vehicle


हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।

हिसार की ताजा खबर: वीरवार की सुबह हिसार राजगढ़ रोड़ पर आजाद नगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर थार गाड़ी चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक के दो टुकड़े हो गए और जिसके कारण बाइक सवार पिता पुत्र में से पिता की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान पर थार गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को दिए ब्यान में गांव रावत  खेड़ा निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि वो हिसार की अनाज मंडी में नौकरी करता है। वीरवार की सुबह करीब आठ बजे वो गांव के बस स्टैंड पर  गांव के ही सतबीर व  उसके बेटे विरेन्द्र उर्फ संजु के साथ बातचीत कर अपने अपने मोटरसाईकिल पर हिसार के लिए रवाना हो गए। मेरे मोटरसाईकिल को मैं चला रहा था और सतबीर अपने मोटरसाईकिल को मेरे आगे चला रहा था। जकि सतबीर का बेटा विरेन्द्र उर्फ संजू पीछे  बैठा हुआ था। जब वो आजाद नगर के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो हिसार की तरफ से तेज स्पीड व लापरवाही से थार गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को चलाता हुआ आया और सतबीर के मोटरसाईकिल में टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाईकिल के दो टुकड़े हो गए। जिसके कारण सतबीर व विरेन्द्र सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने तुरंत ही अपनी बाइक रोकी और गाड़ी का नंबर नोट किया। जिसका नंबर टीओ224एचआर2877एम था। उसने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस व पुलिस को फोन किया। जब तक एंबुलेंस पहुंची तक तक सतबीर घटनास्थल पर ही दम तोड़ चुका था।  गंभीर रूप से घायल विरेन्द्र को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ईश्वर के ब्यान पर थार गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

ये खबरें भी पढ़ें:-

 हरियाणा रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर, बस चालक की मौत,

राहुल गांधी का ताजा भाषण सुनने के लिए क्लिक करें,

हिसार कॉलेज पढ़ने आई छात्रा, कंप्यूटर सीखने गई छात्रा सहित चार लापता, छात्रा के परिजन सुबह-सुबह पहुंचे पुलिस थाने ,

प्रियंका गांधी आज हरियाणा में रोड़ शो 

Hansi News: 2.4 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क में धांधली, दुकानदार भड़के

हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप ग्रुप लिंक पर क्लिक करें और ज्वाइन करे

हिसार जिले में अब बिना मान्यता वाले स्कूलों की खैर नहीं, प्रशासन ने दिया एक सप्ताह का समय, बंद नहीं किए तो होगी कार्रवाई ,
खरखौदा न्यूज : कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट,
जजपा को फिर झटका, रामकुमार गौतम ने खोले पते, दुष्यंत पर साधा निशाना, वोटरों को ईशारा,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer