Verification: eefe237ed2c24d7f

सिरसा लोकसभा चुनावी रैली में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निशाने पर रहे हुड्डा बाप बेटे, शैलजा के बारे में नहीं निकला एक शब्द

0 minutes, 8 seconds Read

Worries have started troubling mother and son in Delhi and father and son in Haryana: Manohar Lal

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गांव माधोसिंघाना में विजय संकल्प रैली के दौरान पूर्व सीएम अभिवादन करते हुए।

 

सिरसा, 14 मई। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को ऐलनाबाद हलके के गांव माधोसिंघाना में सजे विजय संकल्प रैली के मंच पर बड़े ही अनोखे अंदाज में नजर आए। भाजपा नेता मीनू बेनीवाल के संयोजन में हुई इस रैली में पूर्व सीएम मनेाहरलाल ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के समर्थन में वोटों की अपील की।


उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हालत ऐसी हो चली है कि दिल्ली में तो मां-बेटा और हरियाणा में बाप-बेटे को चिंता सताने लगी है। चूंकि पूरे देश और प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है और इसी लहर के नाते वे साफ कह सकते हैं कि जहां हम हरियाणा की सभी 10 सीटें फिर से जीतेंगे वहीं भाजपा पूरे देश भर में 400 पार का लक्ष्य हासिल करेगी। ऐलनाबाद से अपना दशकों पुराना रिश्ता होने की बात कहते हुए मनोहर लाल बोले कि वे यहां साल 1990 से आ रहे हैं और ऐलनाबाद की हर गली व गांव से खूब परिचित हैं। उन्होंने रैली के संयोजन मीनू बैनीवाल व पार्टी की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग की भी तारीफ की। 








उन्होंने कहा कि ये साफ हो गया है कि सिरसा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 सालों के शासन में आज अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी प्रधानमंत्री मोदी से सलाह लेते हैं। उन्होंने कहा कि देशवासियों को भी पता है कि नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे मगर विपक्षी दलों के पास प्रधानमंत्री का कौन सा चेहरा है? इस सवाल का जवाब इन लोगों के पास भी नहीं है। मनोहर लाल ने अपने साढ़े 9 सालों के कार्यकाल का भी ब्यौरा देते हुए ऐलनाबाद के विकास के लिए करवाए गए कार्यों को भी गिनवाया।


वहीं भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा परिवारवाद पर आधारित पार्टी नहीं है। वर्करों व जनता से पूछकर फैसला लेती है और इसी आधार पर उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। तंवर ने कहा कि पिछले 2 महीने से ज्यादा वक्त से वे चुनाव प्रचार अभियान के तहत सभी 9 हलकों में जा चुके हैं। यहां जाने पर ये देखा कि सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र का समान रूप से विकास करवाया है। इस अवसर पर सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा नेता मीनू बैनीवाल ने भी ऐलनाबाद हलके में करवाए गए समाज हितैषी कार्यांे को  गिनवाया।








 इस विजय संकल्प रैली में मंच संचालन पार्टी की जिलाध्यक्ष निताशा
सिहाग ने किया। रैली में सिरसा के विधायक गोपाल कांडा, कालांवाली के पूर्व विधायक बलकौर सिंह, रानियां के पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, सुरेंद्र पूनियां, वेद फुलां, गोविंद कांडा, जगदीश चोपड़ा अमीरचंद मेहता, नीकूराम, नरेश कटारिया, बनवारी तलवाडिय़ा, मंजीत धालीवाल, योगेश शर्मा, सतबीर बैनीवाल, विनोद सरपंच, भूपेश मेहता, नंदलाल बैनीवाल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


ये खबरें भी पढ़ें:-

जेपी के जोश को ठंडा करने हिसार के दंगल में उतरे सीएम सैनी,

हिसार की धरती से हुड्डा का बड़ा ऐलान: कांग्रेस की सरकार बने पर पहली कलम से बुढ़ापा पेंशन छह हजार रुपये करेंगे

हरियाणा के स्कूलों के लिए नया फरमान : अब स्कूलों में करना होगा ये काम, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

हिसार में होटल की लिफ्ट गिरी, बच्चों सहित एक ही परिवार के 15 लोगों की अटकीं सांसें, जन्मदिन सेलिब्रेट करने होटल आया था परिवार ,

नारनौंद पुलिस थाने से चंद किलोमीटर दूर चोरों की दहशत, हजारों रूपए के पशु चोरी,

लव मैरिज करने वाली तीन बेटियों की मां ने फंदा लगा दी जान,

सिरसा दिल्ली नेशनल हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की बस पलटी, यात्री घायल,

नारनौंद में कांग्रेस पर दहाड़े मुख्यमंत्री सैनी, कैप्टन बोले थापीमार से रहना सावधान

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer