Punjab State Lottery Scam: सिरसा में 10 लाख के इनाम का झांसा देकर ठगे 78 हजार
Punjab State Lottery में 10 लाख रुपये का इनाम निकलने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सिरसा के एक व्यक्ति से 78 हजार 200 रुपये ठग लिए। आरोपियों ने इनाम की राशि जारी करवाने के नाम पर जीएसटी, रजिस्ट्रेशन फीस और अन्य औपचारिकताओं का हवाला देकर अलग-अलग किस्तों में रकम जमा करवाई। पीड़ित को न तो इनाम मिला और न ही ठगी गई रकम वापस हुई। अब उसने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और रकम वापस दिलवाने की मांग की है।







