---Advertisement---

अनियंत्रित बाईक दीवार से टकराई, 2 साथियों की मौत

Follow Us
---Advertisement---

 Uncontrolled bike collided with the wall in Sonipat, 2 companions died

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज/सोनीपत :  गांव लाडपुर- बिंदरौली रोड पर अनियंत्रित बाइक के सड़क किनारे दीवार से टकराने के चलते दो साथियों की मौत हो गई। दोनों गांव बिंदरौली से वापस अपने गांव बढ़मलिक लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों के हवाले कर दिया। 

 गांव बढ़मलिक निवासी विशु (17) अपने साथी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बलिया फिलहाल बढ़मलिक निवासी समीर (18) के साथ वीरवार सुबह बुलेट बाइक पर सवार होकर गांव बिंदरौली की तरफ गए थे। जब वह गांव वापस लौट रहे थे तो लाडपुर बिंदरौली रोड स्थित मोड़ पर पहुंचे तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गई। बाइक सड़क किनारे बने कमरे की दीवार से जा टकराई। हादसे में दीवार भी टूट कर युवकों पर गिर गई।

जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद राई थाना की ओपी जिंदल ग्लोबल चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

ये खबरें भी पढ़ें :- 

हांसी में लगी आग: नेशनल हाईवे किनारे झुग्गियों में लगी आग, आग में एक बच्ची सहित दो झुलसे, कई पशु जिंदा जले,

खरखौदा की पेंट फैक्टरी में आग का तांडव ! Fire rages in Kharkhoda paint factory ,

हाईकोर्ट के फैसले का HSSC jobs पर असर: टीजीटी के 7471 पदों का रिजल्ट जारी हो सकेगा, ग्रुप डी की भर्ती में चयनित उम्मीदवारों असर ,

पानीपत कोर्ट की चौथी मंजिल से कूदा भगौड़ा आरोपित, पुलिस कस्टडी से भाग कर मारी छलांग,

रोहतक के जींद चौंक पर बाइक सवार की गोली मारकर हत्या, बहन से मिलने जा रहा था मोखरा गांव का अनिल,

लाडवा नहर में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक डूबा

हिसार होटल में प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, युवक शादीशुदा महिला के साथ कल रुकने आया था होटल में,
हांसी में सिलेंडर ब्लास्ट: छत का लेंटर टूटा, पड़ोसियों की छत पर कूद कर बचाई जान,
फर्जी प्रमाण पत्रों से की डाक सेवक की नौकरी
सरकार और कर्मचारियों के बीच छिड़ी जुबानी जंग, कर्मचारी बोले धमकी देने की बजाय लंबित मांगों का समाधान करे सरकार , 
गांव चौधरीवाली, आदमपुर, कोहली, खैरमपूर, फ्रांसी, लांधड़ी, किनाला, नारनौंद, माजरा एवं बुढाना में भांग के पौधों को किया गया नष्ट,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer