Verification: eefe237ed2c24d7f

Nipun Haryana Parent App से अभिभावकों व बच्चों को घर बैठे मिलेगी सीखने की सुविधा

0 minutes, 4 seconds Read

निपुण हरियाणा पेरेंट ऐप से अभिभावकों व बच्चों को घर बैठे मिलेगी सीखने की सुविधा

Hisar News Today: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रत्येक बच्चे को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष बनाने के उद्देश्य से निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत संचालित निपुण हरियाणा पेरेंट ऐप (Nipun Haryana Parent App) के माध्यम से बच्चों के लिए एक अभिनव डिजिटल होम लर्निंग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य कक्षा दूसरी एवं तीसरी के विद्यार्थियों को घर पर ही भाषा एवं गणित का नियमित अभ्यास कराते हुए उनकी सीखने की क्षमता को और अधिक मजबूत बनाना है।

निपुण हरियाणा पेरेंट ऐप की जानकारी

यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी ( district education officer Hisar) राम रतन तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों में पढऩे, लिखने, समझने, बोलने तथा गणना करने की क्षमताओं के विकास के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। निपुण हरियाणा मिशन के माध्यम से जिले में बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है। वहीं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए गतिविधि आधारित गृह कार्य को बच्चे उत्साह के साथ कर रहे हैं तथा इससे उनकी सीखने की प्रक्रिया को मजबूती मिल रही है। ( Latest News Hisar Haryana )
बैठक में अधिकारियों ने सभी एफएलएन ब्लॉक नोडल एवं मेंटरों को निर्देश दिए कि वे गतिविधि आधारित गृह कार्य का नियमित रूप से अनुश्रवण करें तथा विद्यार्थियों की गतिविधियों से संबंधित फोटो एवं संक्षिप्त वीडियो साझा करें। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि मेंटरों एवं अध्यापकों के माध्यम से निपुण हरियाणा पेरेंट ऐप की जानकारी प्रत्येक अभिभावक तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि कक्षा दूसरी एवं तीसरी के जिन विद्यार्थियों के अभिभावकों के पास स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, उन्हें निपुण हरियाणा पेरेंट ऐप डाउनलोड करवाकर इससे जोड़ा जाए। इसके अलावा अभिभावकों को निपुण हरियाणा पेरेंट व्हाट्सएप चैनल से भी जोडऩा आवश्यक है, क्योंकि सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं अपडेट नियमित रूप से इसी माध्यम से साझा किए जाते हैं।
बैठक में मुख्य रूप से जिला परियोजना संयोजक विजेंद्र सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी शर्मिला सिवाच, एफएलएन समन्वयक प्रमोद कुमार, मनोज गर्ग तथा सभी खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer