12 Years PM Modi government schemes
पंचकूला में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन
Haryana News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की कमान संभाले हुए 12 वर्ष बीत चुके हैं। इन 12 सालों में पीएम मोदी ने देश के लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए अनेक जन कल्याणकारी नीतियां लागू की है। मोदी सरकार की योजना ( government schemes) का फायदा धरातल पर मिल रहा है और हरियाणा की जनता को भाजपा की डबल इंजन सरकार का भरपूर फायदा हो रहा है। उक्त शब्द मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष राष्ट्र की चेतना के जागरण, सेवा, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय हैं। प्रधानमंत्री ने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का ईमानदार प्रयास किया और देश को तुष्टिकरण की राजनीति से निकालकर संतुष्टीकरण और अंत्योदय के नए युग में प्रवेश कराया। ( Haryana Govt Scheme )
गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर लाने, 4 करोड़ से अधिक आवासों के निर्माण, 10% सवर्ण आरक्षण, यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान में वैश्विक नेतृत्व, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी पहलों से युवा शक्ति को सशक्त बनाने, महिलाओं के सशक्तिकरण, कृषि और आधारभूत ढांचे के विस्तार में ऐतिहासिक कार्य किए गए।” ( PM Modi Government Scheme )
पीएम मोदी सरकार की योजनाएं
मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता में कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि है और उनके विशेष लगाव से प्रदेश को अनेक बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिली है।
हरियाणा की जनता को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
“डबल इंजन सरकार ने दयालु योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना, सभी 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद, ऑनलाइन रजिस्ट्रियां, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, औद्योगिक निवेश और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी जैसे जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने के लिए हम सब प्रधानमंत्री के हाथों को और मजबूत करें तथा एक सशक्त, समृद्ध और गौरवशाली भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।” (