Weather Update in Haryana
Weather Update: हरियाणा में गुरुवार की शाम को आए थे तूफान में तबाही मचा दी है। से तूफान की वजह से अंबाला के पास हिसार हाईवे पर तीन ट्रक पलट गए। अचानक से फोनों पर अलर्ट की घंटी बजने से लोग हैरान रह गए। तेज आंधी तूफान के साथ कुछ बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। मौसम विभाग में 3 दिन के लिए हाई अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज
गुरुवार की शाम को अचानक से मौसम ने करवट ले ली। हरियाणा में तेज तूफान का कहर इस कदर देखने को मिला। तेज तूफान की वजह से चंडीगढ़ से हिसार हाईवे पर अंबाला के नजदीक तीन ट्रक पलट गए। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया और अंबाला कैथल कुरुक्षेत्र जींद सहित कई शहरों के लिए भारी अलर्ट की घंटी मोबाइल में बजी। तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। कुछ लोगों ने बताया कि इतना तेज तूफान आज तक उन्होंने अपनी जिंदगी में नहीं देखा है। ( Haryana Weather Update )
करीब 8:30 बजे हरियाणा में मोबाइल फोनों पर अलर्ट की घंटी बजी तो लोग यह सुनकर हैरान रह गए। मौसम विभाग द्वारा मोबाइल फोनों पर भेजा गया अलर्ट का मैसेज से लोग चौंकना हो गए। लेकिन जो लोग घरों से बाहर हैं उन्हें खराब मौसम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तूफान की वजह से कितना नुकसान हुआ है इसका सही आंकड़ा तो शुक्रवार की सुबह तक ही मिल पाएगा लेकिन आशंका जताई जा रही है कि तेज तूफान की वजह से भारी नुकसान होने का अनुमान है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर मदन खीचड़ ने बताया कि पंजाब के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से हरियाणा में 11 जून की शाम को मौसम करवट लेगा। हरियाणा के कई जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावनाएं बनी हुई हैं। वहीं अन्य जिलों में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र सहित उत्तरी हरियाणा में हवाओं की रफ्तार और भी तेज हो सकती है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर मदन खीचड़ ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में 11 जून की रात से 13 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावनाएं देखी जा रही है। इस दौरान धूल भरी तेज आंधी चल सकती हैं और कहीं-कहीं हल्की से मध्य में बारिश भी हो सकती है। मौसम में आए इस बदलाव की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी लेकिन 13 जून के बाद एक बार फिर मौसम खुश्क हो जाएगा।