Uchana Accident News in Jind Haryana
दिल्ली पटियाला नेशनल हाईवे पर बीती रात उचाना के पास दर्दनाक सड़क हादसे ( Uchana Accident News ) में दो युवकों की मौत हो गई जबकि साथ गंभीर रूप से घायल हो गए। जींद जिले के गांव छात्तर से नौ युवक एक आर्टिका गाड़ी में सवार होकर बारात में गांव बड़ौदा जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी उचाना और बड़ौदा के बीच पहुंची तो अज्ञात स्थिति में गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी सड़क किनारे पड़े पाइपों से जाकर आए जिस गाड़ी चकनाचूर हो गई और गाड़ी में सभी लोग बुरी तरह से फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही बारातियों की खुशी मातम में बदल गई और पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया। गाड़ी को मटर की सहायता से कटकर गाड़ी में फंसे सभी नौ लोगों को बाहर निकाल और उपचार के लिए उचाना के नागरिक अस्पताल भेज दिया जहां पर पहुंचने से पहले ही दो युवकों की मौत हो गई। मरने वालों में एक छात्तर गांव का रहने वाला था जबकि दूसरा करसिंधू गांव का बताया जा रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायलों का उपचार किया जा रहा है। ( Uchana News Today )

बड़ौदा गांव के पास हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक छात्तर निवासी मोहित की शादी 10 जून को थी और उसकी बारात 10 तारीख को उचाना के पास बड़ौदा गांव आनी थी। मोहित की बारात में गांव छात्तर की ही एक आर्टिका गाड़ी भी शामिल थी। रात को जब करीब 9 बजे बारात छात्तर गांव से बड़ौदा के लिए रवाना हुई थी। इस आर्टिक गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे। जब यह गाड़ी दिल्ली पटियाला नेशनल हाईवे ( Delhi Patiala highway accident news ) पर रात करीब 10 बजे उचाना से जींद की तरफ बड़ौदा गांव पहुंचने से पहले ही गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़े पाइपों में लग गई। ( Uchana ki Taaja khabar )
बारातियों की गाड़ी चकनाचूर
हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और लोगों ने पुलिस की मदद से गाड़ी को काटकर गाड़ी में फंसे सभी नौ लोगों को बाहर निकाला। लेकिन गाड़ी चकनाचूर होने की वजह से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बारातियों की खुशी मातम में बदल गई। ( Jind Accident News Today )

उचाना सड़क हादसे में मरने वालों में गांव छात्तर निवासी अंकुश और गांव करसिंधु निवासी दीपक के रूप में हुई है। जबकि गाड़ी में सवार मनीष, अंकित, आशु और काला सहित अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मनीष, अंकुश, आशु और काला की गंभीर हालत को देखते हुए उनके परिजन उन्हें उचाना के अस्पताल से Jindal hospital Hisar लेकर पहुंचे। ये चारों गांव छात्तर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ( Jind News Today )

इस संबंध में उचाना थाना प्रभारी चंद्रपाल से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बुधवार की रात को करीब 10 बजे उचाना से जींद रोड पर गांव बड़ौदा के नजदीक गाड़ी का टायर फटने से हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार अन्य युवक घायल हो गए। यह सभी युवक आर्टिका गाड़ी में सवार होकर बड़ौदा गांव बारात में शामिल होने के लिए आ रहे थे। गुरुवार को 2 नवंबर के सॉन्ग का पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।