Verification: eefe237ed2c24d7f

PM-Kisan Scheme: पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त जारी; हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

0 minutes, 12 seconds Read

23rd Installment Transfer Schedule of PM-Kisan Scheme

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( PM-Kisan Scheme ) की 23वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शनिवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विज्ञान केंद्र, सदलपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नलवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर पनिहार ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की तथा उपस्थित किसानों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( PM-Kisan Scheme ) किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने किसानों की समस्याएं एवं सुझाव भी सुने तथा संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

किसान उत्सव सम्मेलन

इस अवसर पर आयोजित किसान उत्सव सम्मेलन में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक डॉ. राजबीर ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की। मुख्य वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र ने किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती एवं नवीन कृषि तकनीकों के बारे में अवगत कराया। ( Kisan utsav sammelan )

 

खरीफ फसलों में रोगों की पहचान और रोकथाम एवं प्रबंधन ( Identification and prevention of diseases in Kharif crops )

पौध रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज यादव ने खरीफ फसलों में रोगों की पहचान, रोकथाम एवं प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की, जबकि एडीओ डॉ. राधेश्याम ने प्राकृतिक खेती, संतुलित पोषण प्रबंधन तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने, उन्नत बीजों के प्रयोग, जल संरक्षण तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी (23rd installment of Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana released ) होने पर किसानों ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक किसान, कृषि विभाग के अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ( Hisar News Today

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer