Verification: eefe237ed2c24d7f

Hbse 10th Class Result: भिवानी शिक्षा बोर्ड दसवीं का रिजल्ट घोषित, दीपिका ने मारी बाजी, नारनौंद की दो छात्राएं दूसरे स्थान पर

0 minutes, 6 seconds Read

Hbse 10th Class Result 2026

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ( hbse 10th Class Result) द्वारा मार्च में दी गई दसवीं कक्षा का रिजल्ट 14 मई को घोषित कर दिया। भिवानी की दीपिका ने 500 में से 499 अंक लेकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। वही वही नारनौंद  की दो छात्रों सहित चार छात्रों ने पूरे प्रदेश में चौथा स्थान हासिल करके अपना परचम लहराया है।

Haryana education Board result 2026

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष डॉक्टर ने बताया कि मार्च 2026 की वार्षिक परीक्षा में 2 लाख 76 हजार 640 विद्यार्थियों ने अपनी परीक्षा दी थी जिनमें से दो लाख-47 हजार 860 छात्र पास हुए हैं जो की कुल छात्रों का कुल पास 89.6% रिजल्ट रहा है। भिवानी की दीपिका ने 500 में से 499 अंक लेकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। जबकि हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के एनसीवीएम हाई स्कूल पुट्ठी समैण की छात्रा खुशी व स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी जालब की छात्रा अंतु सहित बालाजी माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ के दीपांशु और बीएस एम विद्यालय बिगोवा चरखी दादरी के रौनक ने 498 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है।

बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर पवन ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा ली गई दसवीं कक्षा में 11 छात्रों ने 497 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि अन्य परीक्षा परिणाम की तरह इस बार भी लड़कों की तुलना में लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के छात्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र के छात्र अधिक अव्वल रहे हैं। ( Latest Haryana result update )

इसके लिए बोर्ड का प्रशासन अपनी तमाम तैयारियां करने में लगा हुआ है और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शिक्षा बोर्ड भिवानी पहले ही घोषित कर चुका है।  ( Hbse Result 10th Class )

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer