---Advertisement---

नारनौंद क्षेत्र के गांव में पाईप लाइन काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद, पांच घायल, एक दर्जन से अधिक पर मामला दर्ज

Follow Us
---Advertisement---

Dispute between two parties over cutting of pipeline in village Badala of Narnaund area

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रतिकात्मक फोटो।

हरियाणा न्यूज/नारनौंद : नारनौंद क्षेत्र के गांव बडाला मेें पाइप लाइन काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पाइप लाइन ठीक कर रहे लोगों पर हमला करने का आरोप लगा है। इस झगड़े में पांच लोग घायल हो गए। बास पुलिस ने घायलों के ब्यान पर एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 
पुलिस को दी शिकायत में सतपाल S/O भरतसिह जाति जाट वासी बडाला जिला हिसार ने बताया कि मै खेती बाडी का काम करता हु हम छह भाई है जो सभी अलग अलग रहते है।  समय करीब 09/ 9.30 PM पर मै वा मेरा भाई वेदपाल व उसका लडका सुनील व मेरे चाचा का लडका जगबीर व राजेन्द्र अपने खेत मे टयुबल की पाईप लाईन पर काम कर रहे थे जो जगबीर वा राजेन्द्र वहा से पाईप लाईन शुरु की थी वहा पर काम कर रहे थे मै व वेदपाल वा सुनील थोडी दुरी पर हम तीनो थे जो हम सबका खाना लेकर मेरी पत्नी रामरती, भाभी राजकला W/O वेदपाल , गुड्डी पत्नी तेजवीर , सुकन W/O जसमत अपने खेत मे आ रही थी। 










जब रामरती, राजकला, गुड्डी वा सुकन हमारे से करीब 5 एकड दुरी पर पहुची तो इन सबने देखा कि प्रवीश, विकास उर्फ विक्की, दिनेश, धर्मपाल, अशोक, संदीप उर्फ सोनु, अमित, राहुल, अरविन्द, मनीष, सुधीर, विवेक, सुभाष अपने अपने हाथो मे गडांसी , कुल्हाडी लिये हुए थे ओर हमारी टयुबल की पाईप लाईन को काट रहे थे जो यह पाईप लाईन प्लास्टिक के पाईप लाईन थी जो मेरी पत्नी रामरती व भाभी राजकला , गुड्डी, सुकन ने पाईप लाईन को काटने बारे पुछा की आप कोन हो ओर हमारी पाईप लाईन क्यो काट रहे हो जो इतना कहते ही इन प्रवीश , विकाश , दिनेश , धर्मपाल, अशोक , संदीप उर्फ सोनु , सुभाष , अनिल , राहुल ,अरविन्द, मनीष , सुधीर वा सुभाष , विवेक ने इनके साथ मारपीट शुरु कर दी ।   









आरोप लगाते हुए बताया कि इन सबने अपने अपने हाथो मे लिये हुए लाठी , डंडे , कुल्हाडी वा गडांसी से मारना पीटना शुरु कर दिया ओर कहा कि हम आपको पाईपलाईन नही दबाने देंगे जो इनके साथ मारपीट करने से रामरति , गुड्डी, राजबाला वा सुकन ने मार दिये – 2 का शोर मचाया तो इन सब का शोर सुनकर मै वा वेदपाल , सुनील , जगबीर , राजेन्द्र मोका पर पहुचे तो इन सब ने मेरे को वा वेदपाल को भी अपने हाथो मे लिये हुये हथियारो से मारपीट की ।












मेरे परिवार के जगबीर वा राजेन्द्र ने बडी मुश्किल से हमारे को इन सबसे छुडवाया जो कि फिर मेरे भतीजा सुनील ने 112 पर फोन करके मोका पर पुलिस को भी बुलवाया। पुलिस को आता देखकर ये सब हमारे को मारपीट कर भाग गये ओर जाते जाते कहा कि आज तो तुम सब बच गये फिर कभी मिले तो जान से मार देगे। झगड़े में घायल मेरे को व वेदपाल , रामरति , गुडडी वा राजबाला को GH हांसी ईलाज के लिये दाखिल करवा दिया। फिर डाक्टर साहब ने हम सबको रेफर GH हिसार कर दिया।








हम सब GH हिसार दाखिल हो गये, अब यहा पर हमारा ईलाज चल रहा है । जो हम अपने टयुबल की प्लास्टिक की पाईप लाईन अपने एक खेत से दुसरे खेत मे खेतो के रास्ते से दबा कर ला रहे थे जब आरोपियान प्रविश , विकास , दिनेश , धर्मपाल , अशोक , संदीप उर्फ सोनु , अंकित , राहुल , सुभाष , अरविन्द ,मनीष , सुधीर , विवेक ने हमारे टयुबल की पाईप लाईन काटकर बेवजह नुकशान करके मेरे व मेरे परिवार के सदस्य के साथ मारपीट करके वा जान से मारने की धमकी दी है। बास पुलिस ने सतपाल के बयान पर उपरोक्त सभी लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ये भी पढ़ें: –  
जींद में शराब ठेके पर सैल्जमैंन की हत्या, सैल्जमैंन को अधमरा कर गांव में फेंका, उपचार के दौरान मौत! ,
यमुना नहर में नहाने गए डूबे दो बच्चे ! Two children drowned while bathing in Yamuna canal  ,
ललित खेड़ा के सरकारी स्कूल में चोरी, मामला दर्ज  ! Theft in Lalit Khera government school,
मोदी का शपथग्रहण समारोह, देखें मनोहर लाल खट्टर कितने नंबर के बने मंत्री, इसके अलावा हरियाणा का कौन कौन सा सांसद बना मंत्री,
रविवार की अलसुबह हिसार में युवक पर फायरिंग, कार चालक ने युवक पर किए फायर, गेट और दीवार पर लगी गोली, 
हांसी से जींद जा रहे युवक से बस में गंगन खेड़ी और माजरा प्याऊ पर मारपीट, 9 के खिलाफ मामला दर्ज, जाने पूरा मामला
Haryana News WhatsApp channel link







Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer