---Advertisement---

हिसार में मजदूर की तेज धारदार हथियार से हत्या, रात को खेत में सोया था मजदूर

Follow Us
---Advertisement---

 Laborer murdered with sharp weapon in Hisar

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रतिकात्मक फोटो।

हरियाणा न्यूज/हिसार : हिसार जिले के गांव सातरोड खास में रात को खेत में टमाटर लोड कर सोए बिहारी मजदूर राजबीर नामक व्यक्ति की देर रात तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। इसकी सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 

सुबह जब खेत में पहुंचे तो देखा कि राजबीर खेत में मैं कमरे में चारपाई पर लेटा हुआ है और उसके ऊपर रजाई का कर ढका हुआ है। कमरे में खून के छींटें देखकर उनकी रूह कांप गई। उसकी गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर तेज धारदार हथियार की चोट के निशान मिले हैं। हत्या करने वाले ने वारदात के बाद शव रिजाई के कवर से ढक दिया। पता चलने पर खेत मालिक कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। फिर सदर थाना पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोपहर बाद शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सातरोड खास गांव के कुलदीप सिंह ने पुलिस को बयान देकर बताया कि मैंने कैंट के पास 8 एकड़ जमीन पर खेती की हुई है। उस खेत में टमाटर और घीया की सब्जी लगाई हुई है। कुछ समय से राजबीर बिहारी नामक व्यक्ति आधे हिस्से पर खेती संभाल रहा था। वह रात को खेत में बने कमरे में सोता था। मैं रविवार को किसी कारणवश खेत में नहीं जा सका। रात करीब 11.15 बजे राजबीर ने फोन कर बताया कि उसने पिकअप में 21 कैरेट टमाटर की लोड कर दी हैं। उसके बाद सुबह उसका फोन नहीं आया। 

उसके पास फोन आया और बताया कि खेत में बने कमरे में राजबीर का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। कुलदीप ने बताया कि मैं सूचना मिलने पर चाचा भीम के साथ खेत में बने कमरे में पहुंचा तो देखा कि कमरे में खून फैला हुआ था। राजबीर का शव त त पर पड़ा था। उसके शव पर रिजाई का कवर डाला हुआ था। उन्होंने बताया कि राजबीर की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर तेज धारदार हथियार की चोट के निशान मिले। मृतक कहां का रहने वाला है, इस बारे में जानकारी नहीं। 

सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सदर थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि राजबीर की हत्या के मामले में जांच की जा रही है। शव पर तेज धारदार हथियार की चोट के निशान मिले हैं। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। आस-पास के सी.सी.टी.वी. की फुटेज खंगाली जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

जनक खाप सम्मेलन: हिसार में जुटे खाप प्रतिनिधि, लिए अहम फैसले

February 1, 2026

Hisar Khap Panchayat: कोहाड़ नांगल जाट्टान गौत्र का दो दिवसीय सम्मेलन 31 को हिसार में, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

January 30, 2026

Narnaund News : कृषि मंत्री पहुंचे राखी गढ़ी; बोले – आदि बद्री से सिरसा के ओटू हेड तक सरस्वती नदी के पुनर्जीवन के प्रयास

January 22, 2026

Haryana Breaking News: राखीगढ़ी महोत्सव का रंगारंग समापन; खेलों का परिणाम घोषित

December 28, 2025

सिंधुघाटी-सरस्वती सभ्यता की विरासत और इतिहास, हड़प्पा सभ्यता पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखा बच्चों का उत्साह, Hansi News Today

December 28, 2025

हाईकोर्ट की न्यायधीश अल्का सरिन पहुंची राखीगढ़ी: हड़प्पा सभ्यता के रहस्य जाने; Narnaund News Live

December 27, 2025

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer