Verification: eefe237ed2c24d7f

चुनाव होते ही सरकार ने बंद किया राशन: राशन बचाने के लिए आधार अपडेट सेंटर पर उमड़ी भीड़, बैठने तक की व्यवस्था नहीं

0 minutes, 17 seconds Read

As soon as the elections were over, the government stopped rationing, crowds gathered at the Aadhaar update center to save ration

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बच्चों व बुजुर्गों के बैठने नहीं है कोई व्यवस्था, तपती धूप में लोगों का बूरा हाल 

आधार कार्ड अपडेट करवाने सेंटर पर पहुंचे बुजुर्ग व बच्चे जमीन पर बैठे हुए।

हरियाणा न्यूज/उकलाना, जगदीश असीजा : लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा हर व्यक्ति का केवाईसी ना होने पर राशन काटने की सूचना डिपू धारकों द्वारा दी जा रही है। जिसके लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और वो अपने बच्चों को लेकर आधार अपडेट सेंटर पर पहुंच रहे हैं और यह सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ लगी रहती हैं। लेकिन आधार कार्ड सेंटर पर लंबी-लंबी लाइन में बुरा हाल है क्योंकि यहां पर बैठने के लिए ना ही तो कोई व्यवस्था की गई है और ना ही भीषण गर्मी में छांव का इंतजाम किया गया है। काफी बार तो लोगों को पीने के पानी के लिए भी इधर-उधर भटकते हुए देखा जा सकता है। 

लोगों को राशन नहीं मिलने से वह परेशान होकर अपने बच्चों सहित आधार कार्ड अपडेट करवाने आधार सेंटर पहुंच रहे हैं। आधार कार्ड अपडेट सेंटर एक की बजाय अब तीन खोले गए हैं उसके बावजूद भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। नगर पालिका खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय तथा डाकघर लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि आधार अपडेट सेंटर पर अभी यह सुविधा शुरू हुई है। 

उसके बावजूद भी अब तक भी कई चक्कर लगाने को मजबूर हो चुके हैं क्योंकि आधार अपडेट के लिए ज्यादा लंबी लाइन होने के कारण गर्मी के मौसम में बुजुर्गों व बच्चों को बहुत दिक्कत भी आ रही है जबकि शुक्रवार को नगर पालिका में आधार अपडेट सेंटर पर काम सुचारू था और स्वास्थ्य कारणो से खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय पर सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई। जिस कारण आम जनता परेशान रही और बच्चे गांव से लेकर आए। लेकिन आधार अपडेट नहीं हो पाए। 

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव स्तर पर अपडेट सेंटर हो जिससे इस प्रचंड गर्मी में बच्चों को असुविधा न हो वही जब नगर पालिका में देखा गया तो बच्चों के बैठने के लिए टाट तक की सुविधा नहीं थी। सरकार ने स्कूलों में छुट्टियां कर दी लेकिन बच्चों को घर बैठने की बजाय गरीब लोग राशन के लिए आधार अपडेट करवाने को लेकर गांव से मंडी पहुंच रहे हैं उन्होंने मांग भी रखी है कि गांवस्तर पर आधार अपडेट होने चाहिए। 

आधार अपडेट के लिए हर गांव में लगे कैंप: होशियार सिंह बांगड़वा

भेरी अकबरपुर के सरपंच होशियार सिंह बांगडवा ने कहा कि प्रशासन व सरकार को चाहिए के गांव स्तर पर कैंप लगाकर के भी बच्चों के आधार अपडेट करवाए मंडी में जब आते हैं तो लंबी-लंबी लाइन होती है जिससे बच्चे व ग्रामीण परेशान हो रहे हैं सरकार को इस पर संज्ञान लेने की जरूरत है।

 नगर पालिका में आधार अपडेट 

 संचालक सुनील घोड़ेला ने कहा कि दो दिनों से उनकीमशीन खराब थी आज मशीन ठीकहोने पर अपडेट का काम सुचारू है एक दिन में लगभग 70 लोगों का आधार अपडेट हो पता है बच्चों के आधारअपडेट होने पर ज्यादा समयलगा पता है। अधिकारियों को अधिक मशीन लगानेके लिए अवगत करवा दिया गया है ताकि यह कार्य जल्द पूर्ण हो।

खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक के  विकास सेलवाल से बातकी गई तो उन्होंने कहा कि राशनकार्ड के लिए हर व्यक्ति का केवाईसी जरूरी है राशन काटने के लिए अभी कोई आदेश नहीं है।

ये भी पढ़ें :-
हरियाणा के लोगों के लिए खास है  रिलीज हुई फिल्म पंजाबी फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी,
जींद की जाट धर्मशाला से हरियाणा सरपंच एसोसिएशन का ऐलान, भाजपा सरकार को अल्टीमेटम, इसका साथ देने वाली पार्टी का विरोध करेंगे सरपंच,
हरियाणा में अब विवाह पंजीकरण करवाना हुआ आसान, जाने गांव व शहर के कौन-कौन से कर्मचारी व अधिकारी कर सकते हैं विवाह पंजीकरण ,
UIDAI free Aadhar Card update : फिर बढ़ाई फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन , जाने कब तक कर सकते हैं फ्री आधार कार्ड अपडेट ,

हिसार में लांगरी को भी नहीं बक्सा चोरों ने, उड़ा ले गए जीवन भरकी कमाई,

जींद हाइवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, युवक गंभीर, रसमक्रिया में शामिल होकर वापस जा रहे थे घर
जींद में सरसौद-बिचपड़ी के चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज
म्हारे मंडेरे पे बोले ऐ टटीरी,जै मेरे छोरी होजा ! Hey Tittiri said on my doorstep, come become my daughter
झुलसा रहा जून, AC कुलर सब हुए फेल, राहत की उम्मीद अभी बाकी, एक सप्ताह बाद राहत की उम्मीद

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer