Verification: eefe237ed2c24d7f

मोबाइल फोन छीनने के मामले में महम चौबीसी के अलग-अलग गांव के दो गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर, हिसार जेल प्रोडक्शन वारंट पर

0 minutes, 8 seconds Read

 Two arrested from different villages of Meham Chaubisi in the case of snatching mobile phone, on two-day remand

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज/रोहतक : पुलिस की टीम ने मोबाइल फोन छीनने के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। महम थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल ने बताया कि गांव बहलबा निवासी अजय की शिकायत के पर मामला दर्ज कर जांच की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अजय शुगर मिल महम में काम करता है। 10 फरवरी को रात करीब 9:45 बजे अजय अपनी ड्यूटी से काम खत्म कर वापस अपने घर आ रहा था। रास्ते में बीपीएस स्कूल भैणी महारजपुर से महम की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए। युवकों ने अजय की मोटरसाइकिल को रुकवा लिया। फिर युक्कों ने अजय का मोबाइल फोन छीन लिया। युक्कों ने मोटरसाइकिल की चाबी निकालकर सड़क पर फेंक दी व अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अजय का मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गए।

 उप निरीक्षक सुरेश ने की जांच के दौरान छह जून को आरोपित संदीप निवासी गांव बेडवा व प्रदीप उर्फ शिटू निवासी फरमाणा को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है।

ये भी पढ़ें:-

नारनौंद में लगी आग, धुएं का गुबार देखकर आसपास के गांव के लोगों में भी मचा हड़कंप, शुक्रवार देर शाम लगी आग, आसपास के मकानों को किया खाली, पास में है एक धार्मिक स्थल 

तिलियार लेक रोहतक के कर्मचारियों से मारपीट, मामला दर्ज ,

जसिया गांव में बिजली कर्मचारियों को काम करने से रोका, तीन पर मामला दर्ज

बालक गांव से भैंस, सातरोड़ व हिसार से बाइक तो शाहपुर गांव में भी चोरी
गाड़ी चोरी के मामले में पाबड़ा गांव का युवक सहित मोबाइल फोन चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोपी दोषी करार, नारनौंद क्षेत्र के युवक को हिसार कोर्ट ने ठहराया दोषी,
45 साल के व्यक्ति ने 19 साल की लड़की से की कोर्ट मैरिज, अब मामला पहुंचा पुलिस थाने ,
हांसी में पूर्व मंत्री सुभाष गोयल पर हत्या प्रयास का केस दर्ज, पार्टनर के फर्जी हस्ताक्षर कर प्रापर्टी नाम करने का आरोप

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer