---Advertisement---

Block Committee Pundari : ब्लाक समिति के चेयरमैन और उप चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला चार को

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Decision on no-confidence motion against Block Committee pundari chairman and vice chairman on 4th

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 Kaithal Haryana News : Kaithal district Parishad के अंतर्गत आने वाली सीवन और गुहला ब्लाक समिति के बाद अब ब्लाक समिति पूंडरी में अविश्वास प्रस्ताव की तरफ सदस्य बढ़ रहे हैं। इसके चेयरमैन और उपचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए चार दिसंबर की तिथि निर्धारित कर दी गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए एडीसी बाबूलाल करवा ने बताया कि ब्लाक समिति के 23 सदस्यों ने समिति की चेयरपर्सन महिंद्रो देवी के प्रति अविश्वास प्रस्ताव उन्हें दिया था।

इस पर उन्होंने हरियाणा पंचायती राज की धारा 1995 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस प्रस्ताव के चर्चा के लिए चार दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। बता दें कि ब्लाक समिति की चेयरपर्सन महिंद्रो देवी पूर्व विधायक रणधीर गोलन के खेमे से हैं और चेयरपर्सन के पति गोलन के खास माने जाते थे। लेकिन अब गोलन का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद चेयरपर्सन पर संकट के बादल मंडरा रहे है।

ब्लाक समिति की चेयरपर्सन समेत कुल 26 सदस्यों में से 23 ने चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर साइन किए हैं। ये सभी ब्लाक समिति सदस्य चेयरपर्सन की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं थे और इसीलिए इन्होंने चेयरपर्सन पर अविश्वास जताया है।

जानकारी देते हुए फतेहपुर से ब्लाक समिति सदस्य सचिन ने बताया कि कुछ दिन पहले सभी सदस्य जिसमें फतेहपुर के तीन, पाई के चार व अन्य गांवों के सभी मेंबर एकजुट होकर एडीसी को मिले थे और चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंप कर आए थे। पूंडरी ब्लाक के 25 गांवों में 26 वार्ड हैं और इनके 26 सदस्य हैं। वर्तमान में महिंद्रो देवी सांच ब्लाक समिति की चेयरपर्सन है और सोनू पाई उपप्रधान है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Murder: बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या, टोटका करने को लेकर विवाद, ईंट और रॉड से घर पर हमला

July 16, 2026

SPA Center: कैथल में स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, 6 महिलाएं काबू, एक महिला बच्चे सहित गलत काम करने आई

July 16, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer