Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार से नाबालिग छात्रा लापता

0 minutes, 2 seconds Read
Minor girl missing from Hisar

Hisar News Today : हिसार अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली छटी कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा अज्ञात परिस्थितियों में बीत शाम लापता हो गई। छात्रा के परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की। परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने पीडि़त व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज करके छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को दी शिकायत में हिसार की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी छटी कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। 6 दिसंबर की शाम को करीब सात बजे वो बिना कुछ बताए घर से कहीं पर चली गई और लोटकर घर नहीं आई।

पीडि़त व्यक्ति ने बताया कि जब वो काफी देर तक वापस घर नहीं आई तो उन्होंने अपनी बेटी की हर जगह तलाश की, परंतु उसके बारे में कोई जानकारी नहीं हासिल हुई। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने पीडि़त व्यक्ति की शिकायत पर कारवाई करते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer