---Advertisement---

पता पूछने के बहाने महिला के जेवरात लेकर युवक फरार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

On the pretext of asking for the address, the woman was enticed into talking and her jewellery was taken away

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पानीपत के आठ मरला चौक के पास 2 युवकों ने एक महिला को पता पूछने के बहाने से रोक लिया व फिर उसे बातों में फंसाकर उसके जेवरात ले लिए व बदले में नोटों की गड्डी की तरह बंधा एक रूमाल थमा चम्पत हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में शकुंतला निवासी गांव जाटल रोड सौंधापुर ने बताया कि वह मॉडल टाउन के घरों में साफ-सफाई का काम करती है। 14 दिसम्बर को वह अपना काम निपटाकर दोपहर के समय टीकू अस्पताल के पास पहुंची तो वहां 2 युवक खड़े थे, जिन्होंने सोनीपत का रास्ता पूछा।

इसके बाद वे चौधरी अस्पताल जाटल रोड से बातों में लगाकर आगे की ओर ले आए। वहां पर उसके साथ दोनों युवकों ने उसके कानों व गले से सोने की आभूषण निकलवा लिए। बदले में उसके हाथ में एक रूमाल थमाते हुए कहा कि इसके अंदर रुपए हैं। कुछ देर बाद वे आभूषण लेकर वहां से फरार हो गए। महिला ने रूमाल खोलकर देखा तो उसके अंदर 7 रुपए व कागज के टुकड़े, धागा व मिट्टी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

Weather Update: हरियाणा में तूफान ने मचाई तबाही, अंबाला में हाइवे पर पलटे ट्रक, फोनों में अलर्ट से लोग हैरान

June 11, 2026

हरियाणा में New Bypass Pariyojna: दिल्ली से पंजाब जाने वाले राहगीरों को भी होगा फायदा

May 30, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का अलर्ट; कैसे होंगे किसानों के सपने साकार

April 5, 2026

Crime News: पानीपत में पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला; सहायिका को लिव-इन में रखा, गोहाना में मामला दर्ज

March 23, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer