---Advertisement---

गन्नौर में ट्रक ने कंटेनर को मारी टक्कर, जीटी रोड पर पलटे ट्रक और कंटेनर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Truck hits container in Ganaur, truck and container overturn on GT Road

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Ganaur Sonipat News : दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर गन्नौर में जी.टी. रोड पर लड़सौली फ्लाईओवर के पास पंक्चर होने के कारण सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कंटेनर व ट्रक दोनों पलट गए। इस हादसे में ट्रक चालक व परिचालक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए खानपुर मैडिकल में दाखिल करवाया गया है।

सूचना के बाद थाना बड़ी से पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक व कंटेनर को सड़क से हटवा कर ट्रैफिक सुचारू करवाया। हालांकि अभी पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार एल्यूमिनियम की तारों से भरा कंटेनर पंजाब से दिल्ली जा रहा था। जब कंटेनर लड़सौली फ्लाईओवर के निकट पहुंचा तो उसके 2 टायर अचानक फट गए।

जिस वजह से कंटेनर चालक ने कंटेनर को सड़क किनारे खड़ा कर उसका टायर बदलने लगे। इसी दौरान पीछे से सब्जी से भरा ट्रक आया और कंटेनर को टक्कर मार दी। जिससे कंटेनर व ट्रक दोनों पलट गए और उनमें लोड एल्यूमिनियम की तारें व सब्जी जी.टी. रोड पर बिखर गई।

इस हादसे में ट्रक चालक सुखा सिंह व परिचालक राजा घायल हो गए। सूचना के बाद बड़ी थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर, ट्रक व सड़क पर बिखरे सामान को क्रेन की मदद से सड़क किनारे खड़ा करवा कर ट्रैफिक सुचारू करवाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026
नागरिक अस्पताल हिसार से बाइक चोरी मामले का खुलासा: सोनीपत का बाइक चोर काबू

नागरिक अस्पताल हिसार से बाइक चोरी मामले का खुलासा: बाइक चोर काबू

July 19, 2026
उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

July 18, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer