---Advertisement---

Canal Broke in Hisar : हिसार में टूटी बालसमंद ब्रांच नहर, खेतों के साथ फैक्ट्री में घुसा पानी

Follow Us
---Advertisement---

Balsamand branch canal broke in Hisar, water entered the factory along with the fields

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार जिले के गांव रायपुर शिकारपुर के पास बालसमंद ब्रांच नहर टूट गई। नहर टूटने की वजह से पानी खेतों के साथ साथ हिसार के लगते एरिया में फैक्ट्री में भी घुस गया। लोगों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी लेकिन अभी तक नहर में आई दरार को पाटने का काम शुरू नहीं हो पाया है। नहर टूटने की सूचना मिलती है मौके पर लोगों की जमा हो गई।

रायपुर गांव में नहर टूटने से खेतों में भरा पानी।

पिछले काफी दिनों से हरियाणा में पीने के पानी को लेकर किल्लत बनी हुई थी। हरियाणा पंजाब के राजनेता पानी पर राजनीति कर अपने-अपने तक देकर लोगों को साधने का प्रयास कर रही थी। जिसकी वजह से हरियाणा की अधिकतर नहरें सूखी पड़ी हुई थी। कई जगह नहरों में शुक्रवार को पानी पहुंचा तो कई जगह शनिवार को नहरों की प्यास बुझी। जब बालसमंद नहर में हिसार के नजदीक शिकारपुर रायपुर के पास पानी पहुंचा तो नहर में दरार आ गई।

जब लोग सुबह सो कर उठे और घूमने के लिए घरों से बाहर निकले तो देखा की नहर में बहुत बड़ी दरार आए हुई है और नहर का पानी उनके खेतों के साथ-साथ आसपास की फैक्ट्री में भी घुस गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत थी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। लेकिन समाचार लिखे जाने तक नहर में ना ही तो पीछे से पानी का बहाव कम हुआ है और ना ही नहर में आई दरार को पाटने का काम शुरू किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer