---Advertisement---

Hisar News : पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल जब्त, 35 हजार जुर्माना

Follow Us
---Advertisement---

Hisar News: Bullet motorcycle making firecracker sound seized, challan of Rs 35 thousand

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ शांति भंग करने के मामले में हिसार पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुलेट बाइक पर भारी भरकम चालान करने का सिलसिला लगातार जारी है। हिसार पुलिस ने चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से पटाखे की आवाज निकालने पर उसका 35 हजार रुपए का चालान कर मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। पुलिस के इस रुख के बाद बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे की आवाज निकालने वाले युवाओं में सनसनी फैली हुई है। ( Hisar News in Hindi )


हिसार पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने और पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक और भीड़ भाड़ वाले वाले मार्गों में बुलेट मोटरसाइकिल के पटाखे के कारण आमजन को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए मोटरसाइकिल चालको पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज हिसार पुलिस की QRT पुलिस टीम ने बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे की आवाज निकालने पर मोटरसाइकिल चालक का मोटर वाहन अधिनियम के तहत 35 हजार रुपए का चालान कर मोटरसाइकल जब्त किया है। ( Hisar bullet bike chalan )

 


सहायक उप निरीक्षक बनवारी ने बताया कि QRT टीम ने बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे की आवाज निकालने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए FC कॉलेज के सामने से एक बुलेट मोटरसाइकिल चालक द्वारा मोटरसाइकिल से पटाखे की आवाज निकालने और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना पर 35 हजार रुपए का चालान कर मोटरसाइकल जब्त किया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर हिसार पुलिस द्वारा पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल चालकों व सार्वजनिक जगह पर असुरक्षित वाहन चला व दूसरो के जीवन को खतरे में डालने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पिछले एक माह में 55 बुलेट मोटरसाइकिलों के चालान कर पटाखे वाले साइलेंसर हटवाए गए है। ( Bullet motorcycle making firecracker sound chalan )

 

हिसार में गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषियों को सजा,

हांसी की महसूर हल्दीराम मार्केट में कपड़े के शोरूम संचालक से मांगी फिरौती,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer