Hisar News: Minor nephew disappears from Mama house with 50 thousand cash and bullet bike
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हिसार जिले के गांव हिन्द्वान में एक नाबालिक लड़का मामा के घर आया हुआ था कि मामा के घर से 50 हजार रुपए व बुलेट मोटरसाइकिल लेकर कहीं चला गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता-पता नहीं चला तो उसके मामा ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की। पुलिस ने किशोर के मामा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के गांव हिन्दवान निवासी राकेश ने बताया कि पिछले 1 महीने से उसका भांजा लखन उसके घर पर आया हुआ था। 20 मई की शाम करीब 6 बजे उसका भांजा उसके घर से 50 हजार रुपए व उसका बुलेट मोटरसाइकिल लेकर चला गया। जब उन्होंने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला। राकेश ने बताया कि उन्होंने अपने भांजे की आसपास काफी तलाश की लेकिन कहीं से भी उसके बारे में कोई पता नहीं चला।
राकेश के मुताबिक उन्होंने इसकी सूचना उसके पिता अजय को भी दे दी है। काफी तलाश करने के बाद भी उसके भांजे का कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। घर से जाते समय उसके भांजे ने ब्लैक शर्ट और ग्रे रंग की जींस पहनी हुई थी। हिसार सदर थाना पुलिस ने राकेश की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करके उसके भांजे लखन की तलाश शुरू कर दी है।











