---Advertisement---

Hisar Chandigarh flight : मुख्यमंत्री 9 जून को करेंगे हिसार चंडीगढ़ फ्लाइट का शुभारंभ

Follow Us
Hisar Chandigarh flight : मुख्यमंत्री 9 जून को करेंगे हिसार चंडीगढ़ फ्लाइट का शुभारंभ
---Advertisement---
Chief Minister will inaugurate Hisar Chandigarh flight on June 9

अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने लिया तैयारियों का जायजा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 जून को हिसार एयरपोर्ट पर पहुंचकर हिसार से चंडीगढ़ के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट सेवा का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर के दृष्टिगत शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के आयोजन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी की जाए, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, यात्रियों की सुविधा व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Hisar Chandigarh flight : मुख्यमंत्री 9 जून को करेंगे हिसार चंडीगढ़ फ्लाइट का शुभारंभ
हिसार-चंडीगढ़ हवाई सेवा के शुभारंभ से आमजन को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात साधन उपलब्ध होगा, जिससे क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के दौरे और फ्लाइट शुभारंभ कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित किया जाए।
अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने बताया कि 9 जून को हिसार से फ्लाइट शाम 04:55 बजे रवाना होगी व लगभग 6 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। एलायंस एयरलाइंस का यह प्लेन 48 सीटर होगा। टिकट एयरलाइंस की वेबसाइट से ऑनलाइन बुक की जा सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer