---Advertisement---

Hisar City News : हिसार शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने की परियोजना पर मंथन

Follow Us
---Advertisement---

Discussion on the project to reduce traffic pressure in Hisar city

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


Hisar City को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के लिए कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने दिए निर्देश


Hisar City News : प्रदेश के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा की अध्यक्षता में शनिवार को हिसार शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और अधोसंरचना को आधुनिक रूप देने हेतु एक विस्तृत परियोजना पर प्रस्तुति दी गई। इस परियोजना का उद्देश्य शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करना, सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना और भविष्य में शहरी विस्तार को सुनिश्चित करना है। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं में तेजी लाई जाए और यथाशीघ्र सभी विभागों से आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त की जाएं।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी, बल्कि हिसार के समग्र विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। हिसार शहर में ट्रैफिक दबाव को कम करने तथा नागरिकों को सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर को जाम से जल्द से जल्द मुक्त किया जाए और इस दिशा में सभी विभाग गंभीरता से कार्य करें।

 


बैठक में मुख्य रूप से सेक्टर 14 से रेड स्क्वायर मार्किट तक सर्विस रोड सहित एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने, लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक सड़क को फोरलेन से सिक्स लेन करना, सेक्टर 14 से लेकर सिविल अस्पताल चौक तक यातायात यात्रा में सुधार तथा सिविल अस्पताल चौक से बरवाला चुंगी तक, डाबड़ा चौक व जिंदल चौक, सुशीला भवन के समीप राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास तथा साउथ बाइपास पर लघु सचिवालय के समीप बने विभिन्न रास्तों पर स्लीप रोड के निर्माण, पारिजात चौक तथा ग्रीन स्क्वायर मार्किट व कपड़ा मार्केट के समीप टी प्वाइंट बनाने तथा रोड को चौड़ा करने जैसे उपायों पर कार्य करना, जिंदल आरओबी के समानांतर अतिरिक्त आरओबी का निर्माण, डाबड़ा माइनर पर राजगढ़ रोड स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के सामने से लेकर तोशाम रोड तक नए मार्ग के निर्माण, डाबड़ा चौक से निरंकारी भवन होते हुए दोनों फाटक पर आरओबी या आरयूबी का जल्द से जल्द निर्माण एवं राजगढ़ रोड पर फ्लाईओवर जैसे विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई।


बैठक में कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया गया कि शहर में एलिवेटेड कॉरिडोर केवल सेक्टर 14 से रेड स्कवेयर मार्किट तक प्रासंगिक रहेगा। यह परियोजना ट्रैफिक के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करेगी, वहीं लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक की सड़क को चौड़ा करने से ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और यात्रा समय घटेगा। उक्त परियोजनाओं में डीएचबीवीएन, पीएचईडी, बीएसएनएल, सिंचाई, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, पर्यटन, वन तथा रेलवे इत्यादि से औपचारिकताएं पूर्ण करवानी होंगी। इसके लिए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा और पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने विभागों के लिए समय सीमा निर्धारित की।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डाबड़ा माइनर पर वर्षों से हो रहे कब्जों को तुरंत हटाया जाए और वहां सडक़ निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।

 

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को राहत देने के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और प्रभावी ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि जमीन पर दिखाई दें। शहर के प्रमुख जंक्शनों पर सुधार कार्य, सडक़ों की चौड़ाई बढ़ाने, पार्किंग की व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने जैसे जरूरी कदम तत्काल प्रभाव से शुरू किए जाएं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधाएं देना है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

 

बैठक में उन्होंने बताया कि दक्षिण बाईपास पर अश्व प्रजनन केंद्र के समीप फाटक पर आरओबी बनाने का टेंडर लगा दिया गया है। वर्क अलॉट होने पर इस पर जल्द कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने दक्षिण बाईपास पर सातरोड के पास बन रहे आरओबी के निर्माण में देरी पर अधिकारियों से जवाब मांगा, जिसपर उन्हें अवगत करवाया गया कि 31 अगस्त तक इस ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगली बैठक 20 जून के आसपास लेंगे। उस बैठक में सभी विभाग प्रगति रिपोर्ट को साथ लेकर आएं, साथ ही शहर में पार्किंग के लिए चयनित किए जाने वाले स्थानों की सूची भी साथ लाएं।

 


पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि शहर में सड़क और पार्किंग की स्पष्ट मार्किंग की जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग सुनिश्चित करें कि सड़कों की बाउंड्री लाइन चिन्हित हो और उसके बाहर खड़े वाहनों को तुरंत लिफ्ट कर जुर्माना लगाया जाए, ताकि अनाधिकृत पार्किंग पर नियंत्रण हो सके और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सके। डॉ कमल गुप्ता ने बैठक में अधिकारियों को कहा कि शहर की ट्रैफिक समस्या के समाधान हेतु शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कार्यों की एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि विभाग आपसी समन्वय से क्रांतिकारी कदम उठाएं, जिससे हिसार को जाम मुक्त शहर बनाने का लक्ष्य शीघ्र पूरा हो सके।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, हिसार विधायक सावित्री जिंदल, महापौर प्रवीण पोपली, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल सिंह, पूर्व आईपीएस दलबीर भारती, भाजपा नेता प्रवीण जैन, ललित शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer