Finance worker swept away in strong current of canal, team of divers engaged in search
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गांव सनियाना के पास सिद्धमुख नहर में नहाते समय पानी में बहे फाइनेंस कर्मी का चार दिन बाद भी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। ऑक्सीजन सिलैंडरों से लैस गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में लगातार नहर में सर्च अभियान चलाए हुए है।
गौरतलब है कि नरवाना में एक फाइनेंस कंपनी में फील्ड सहायक के तौर पर कार्य करने वाला उत्तर प्रदेश के शामली गांव निवासी हर्ष कुमार अपने दोस्त के साथ 4 जून को सनियाना गांव में लोन की किश्त एकत्रित करने आया था।इस दौरान वह गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में नहाने लगा। जैसे ही उसने पानी में डुबकी लगाई तो पानी के तेज बहाव के साथ पानी में ही बह गया था।
हालांकि उसे डूबता देख उसके साथ आए युवक द्वारा शोर मचाए जाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नहर में बहे हर्ष की तलाश आरम्भ की लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस व गोताखोर भी मौके पर पहुंचे और नहर में बहे युवक की तलाश में जुट गए। गोताखोरों का सर्च अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा।













