---Advertisement---

माजरा गांव की बेटी निधि पंघाल बनी फ्लाइंग ऑफिसर, गांव में जश्न का माहौल | Narnaund News

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund News : हिसार जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव माजरा की बेटी निधि पंघाल ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। निधि की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। निधि पंघाल एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। पिता नरेश किसान हैं और मां निर्मला गृहणी हैं। निधि ने के अपनी पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत की और हर मोड़ पर अनुशासन व समर्पण दिखाया। वह अपने चाचा प्रदीप पंघाल के पास हिसार में रहकर पढ़ाई करती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar Narnaund Majra village Farmer daughter Nidhi Panghal becomes a flying officer

निधि ने दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कैंपस स्कूल से की। इसके बाद हिसार के जाट कॉलेज से बीएससी (नॉन. मेडिकल) और फिर एचएयू से स्कॉलरशिप के साथ एम. एस.सी. पूरी की। निधि एन.सी.सी. की कैडेट भी रही हैं और उन्होंने गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। एन.सी.सी. के दौरान ही उन्होंने एयर फोर्स जॉइन करने का निर्णय लिया। ( Latest Hansi News Today )

 

वर्ष 2024 में निधि का चयन एयरफोर्स एकेडमी में पायलट ट्रेनिंग के लिए हुआए जिसमें उन्होंने ऑल इंडिया तीसरा रैंक हासिल किया था। करीब एक साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद निधि ने फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया और वर्दी पहनने का गौरव प्राप्त किया। निधि का कहना है कि उसने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान दिया। ( ( Latest Hisar News Today )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

नारनौंद उपमंडल के गांव में तंग गलियों पर कब्जों से बढ़ी परेशानी, ग्रामीण बोले- अब प्रशासन करे कार्रवाई

July 22, 2026

नारनौंद: दिल्ली कूच से पहले युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कोहाड़ हाउस अरेस्ट, भाजपा पर साधा निशाना

July 22, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer