---Advertisement---

गीता चौक हांसी से नारनौंद का नशा तस्कर गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में था आरोपित| Hansi News

Follow Us
---Advertisement---

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hansi Police ने सूचना के आधार पर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

Hansi News : हांसी पुलिस ने नशीले पदार्थों का व्यापार करने वाले सौदागरों पर कार्रवाई करते हुए गीता चौक हांसी के पास नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया नशा तस्कर हिसार जिले के नारनौंद का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Narnaund drug smuggler arrested from Geeta Chowk Hansi

हांसी स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम गश्त कर रही थी कि उन्हें सूचना मिली कि गीता चौक के पास एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लिए हुए हैं और वह उसे बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गीता चौक पर दबिश दी। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति तेज कदमों से दूसरी तरफ जाने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति को काबू करें उसके तलाशी नहीं तो उसके कब्जे से गांजा बरामद हुआ। जब पुलिस टीम ने गांजे का वजन करवाया तो वह 526 ग्राम मिला।

पुलिस ने हिरासत में लेकर आरोपित से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान नारनौंद के वार्ड 11 निवासी सुमित उर्फ काका के रूप में बताई। स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपित को शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया और उसके खिलाफ सिटी थाने में नशा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026
Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप

August 1, 2026
Narnaund News: लोहारी राघो में जलघर पर लगा ताला खोला, ग्रामीणों का धरना खत्म, जाने किसके आश्वासन पर शांत हुआ ग्रामीणों का गुस्सा

Narnaund News: लोहारी राघो में जलघर पर लगा ताला खोला, ग्रामीणों का धरना खत्म, जाने किसके आश्वासन पर शांत हुआ ग्रामीणों का गुस्सा

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer