---Advertisement---

समालखा अस्पताल में बच्ची के एक्सरे को लेकर विवाद | Samalkha Hospital News

Follow Us
---Advertisement---

Controversy over X-ray of child in Samalkha Hospital

दिल्ली अमृतसर जीटी रोड़ पर समालखा उपमंडल अस्पताल (एसडीएच) में मंगलवार को एक छह महीने की बच्ची के एक्सरे को लेकर Samalkha Hospital के रेडियोग्राफर और बच्ची के पिता के बीच विवाद हो गया। रेडियोग्राफर की सूचना पर डायल 112 ने मौके पर पहुंच विवाद को शांत कराया। रेडियोग्राफर नीलम ने मामले की शिकायत एसएचओ और एसएमओ को देने की बात कही। वहीं बच्ची के पिता अंकित जौरासी ने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर देने की बात कही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

अंकित ने कहा वो अपनी छ: महीने की बेटी का X-ray of child करवाने आया तो महिला कर्मचारी ने की बदतमीजी 

अंकित ने बताया कि सुबह के समय वह अपनी बेटी अनन्या का एक्सरे (X-ray of child ) करवाने उपमंडल अस्पताल गया था। महिला रेडियोग्राफर ने दो बार एक्सरे किया, लेकिन बच्ची के रोने से एक्स-रे खराब हो गया। वह फिर एक्सरे के लिए बोला तो विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि अस्पताल में आए मरीजों की एक्स-रे रूम के बाहर भीड़ जमा हो गई। ( Samalkha news in Hindi )

 

वहीं, महिला कर्मचारी ने बताया कि उसने पिता को बच्ची को चुप कराने को कहा। लगातार बच्ची को रेडिएशन देने से दिक्कत होने की बात समझाई, लेकिन वह नहीं माना। मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया। पुलिस को मामले की सूचना दी। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि शिकायत के बारे में जानकारी नहीं है। यदि शिकायत दी है तो मामले की जांच की जाएगी। ( Samalkha News Abtak )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

Weather Update: हरियाणा में तूफान ने मचाई तबाही, अंबाला में हाइवे पर पलटे ट्रक, फोनों में अलर्ट से लोग हैरान

June 11, 2026

हरियाणा में New Bypass Pariyojna: दिल्ली से पंजाब जाने वाले राहगीरों को भी होगा फायदा

May 30, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का अलर्ट; कैसे होंगे किसानों के सपने साकार

April 5, 2026

Crime News: पानीपत में पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला; सहायिका को लिव-इन में रखा, गोहाना में मामला दर्ज

March 23, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer