---Advertisement---

प्रेमी ने बात करने पर मां ने बेटी को डांटा, बेटी ने निगला जहर | Panipat News Today

Follow Us
---Advertisement---

Panipat News Today : फोन पर प्रेमी से कर रही थी बात, मां ने डांटते ही किशोरी ने निगला जहर

Panipat News Today : पानीपत की साईं कालोनी में मां ने बेटी को प्रेमी से मोबाइल पर बात करने पर डांटा तो बेटी ने जहर निगल लिया। उसे उल्टी करते देख माता-पिता उसे जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां उसकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। स्वजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए हैं, जहां उसका इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साईं कालोनी निवासी एक महिला ने बताया कि वह कंबल बैग पर नाम लिखने का काम करते हैं। वह चार बेटियों व एक बेटे की मां है। उसकी तीसरे नंबर की बेटी आइटीआइ प्रथम वर्ष की छात्रा है। वीरवार सुबह वह मकान की पहली मंजिल पर सफाई कर रही थी। सुबह 11 बजे जब वह नीचे कमरे में आई तो उसकी बेटी किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। उसके आते ही उसने काल काट दी।

 

उसने उससे मोबाइल लेकर दोबारा उसी नंबर पर काल की तो एक युवक ने काल उठाई। यह युवक उनकी कालोनी का ही है। वह उस युवक के स्वजन को भी कई बार इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं। उसने युवक से बात करने पर बेटी को डांट दिया। इसके बाद वह ऊपर चली गई। उसको कुछ देर बाद बेटी के उल्टी करने की आवाज सुनाई दी। उसने बेटी से उल्टी करने के बारे में पूछा तो वह कुछ नहीं बोली। वह समझ गई कि बेटी ने जहर निगल लिया है।

बच्चों पर इंटरनेट मीडिया का बुरा प्रभाव पड़ रहा है। छोटी उम्र में बच्चे प्रेम में पड़कर अपना जीवन भी खराब कर रहे हैं। स्वजन को बच्चों पर ध्यान रखना चाहिए। उन्हें उनके अच्छे बुरे के बारे में समझाएं। उनके साथ दोस्त जैसा बर्ताव करें। बच्चों से उनके मन की बात जानें। अगर बच्चा उनकी बात नहीं सुन रहा है तो उसकी काउंसिलिंग कराएं। बच्चों में सहनशीलता कम हो रही है। समाज में तेजी से बदलाव आ रहा है।

  • डा. मोना नागपाल, मनोरोग विशेषज्ञ जिला नागरिक अस्पताल।

 

किशोरी की हालत गंभीर थी। उन्होंने उसको स्थिर कर यहां से रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया था। उसके हाथ पर कट के भी निशान थे। वह पहले भी नशें काटकर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। आए दिन ऐसे केस सामने आ रहे हैं।

डा. सुखदीप कौर, प्रभारी इमरजेंसी वार्ड।

 

Panipat News Today: Sai Colony, mother scolded daughter for talking to her boyfriend, daughter swallowed poison

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

Weather Update: हरियाणा में तूफान ने मचाई तबाही, अंबाला में हाइवे पर पलटे ट्रक, फोनों में अलर्ट से लोग हैरान

June 11, 2026

हरियाणा में New Bypass Pariyojna: दिल्ली से पंजाब जाने वाले राहगीरों को भी होगा फायदा

May 30, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का अलर्ट; कैसे होंगे किसानों के सपने साकार

April 5, 2026

Crime News: पानीपत में पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला; सहायिका को लिव-इन में रखा, गोहाना में मामला दर्ज

March 23, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer