---Advertisement---

Shrishti School Moth के खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल, CBSE कबड्डी प्रतियोगिता में जीता फाइनल

Follow Us
---Advertisement---

Shrishti School Moth players won gold medal

Shrishti School Moth के लिए आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण रहा जब विद्यालय की अंडर-17 कबड्डी टीम ने CBSE State Level Cluster-15 Kabaddi Competition  में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल  अपने नाम किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता CBSE द्वारा क्लस्टर-15 के अंतर्गत बीएसएम हाई स्कूल, सैनिक नगर,  बहादुरगढ़  (हरियाणा) में  आयोजित की गई थी,  जिसमें हरियाणा के करनाल,  पानीपत,  जींद,  हिसार,  सोनीपत,  रोहतक,  भिवानी,  झज्जर,  गुरुग्राम,  फरीदाबाद,  रेवाड़ी  और  नारनौल सहित प्रदेश के अनेक जिलों से श्रेष्ठ स्कूलों की 34 टीमों ने भाग लिया। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

CBSE State Level Cluster-15 Kabaddi Competition

इस फाइनल मुकाबला Shrishti School Moth (हिसार) और कैम्ब्रिज फील्ड ग्लोबल स्कूल,  नांगला  (पानीपत)  के बीच खेला गया। इस रोमांचक फाइनल में सृष्टि स्कूल की टीम नवीन, तरुण, साहिल,  विवेक,  दरवेश, आर्यन, किस्मत, यश, यशदीप, और रुद्र ने बेहतरीन टीम वर्क और अनुशासित खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्ष  टीम को पराजित कर विजयी ध्वज लहराया। गोल्ड मेडल विजेता टीम के खिलाड़ियों का विद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। फूल-मालाओं से सम्मानित खिलाड़ियों के सम्मान में लड्डू बांटे गए और पूरे स्कूल में उत्सव का माहौल रहा।

 

इस गौरवपूर्ण अवसर पर भाजपा नेता बिजेंद्र लोहान (हांसी भाजपा जिला महामंत्री एवं हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रधान) ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, “यह विजय हरियाणा की उभरती हुई युवा प्रतिभाओं की मेहनत, समर्पण और अनुशासन का सजीव उदाहरण है। ऐसे खिलाड़ी ही हमारे प्रदेश और देश का भविष्य हैं।Shrishti School Moth की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गौरव की बात है। यह सिद्ध करता है कि यदि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास मिले, तो हमारे युवा किसी भी स्तर पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।”

Shrishti School Moth के डायरेक्टर अनुप लोहान ने इस अद्वितीय सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, कोच की सतत मार्गदर्शिता, और टीम के अनुशासन को दिया। उन्होंने सभी  अभिभावकों,  विद्यार्थियों एवं स्टाफ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। विद्यालय प्राचार्य घनश्याम वर्मा ने भी विजयी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा और उन्हें भविष्य में और ऊँचाइयाँ छूने की शुभकामनाएँ दीं।

 

इस अवसर पर खिलाड़ियों के अभिभावक, सुनील, सोमबीर, विनोद, दिनेश, गोगल, सुभाष लोहान कोच, गगनदीप कोच, प्रदीप कोच, दीपक कोच सहित समस्त सृष्टि स्कूल स्टाफ एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

नारनौंद उपमंडल के गांव में तंग गलियों पर कब्जों से बढ़ी परेशानी, ग्रामीण बोले- अब प्रशासन करे कार्रवाई

July 22, 2026

नारनौंद: दिल्ली कूच से पहले युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कोहाड़ हाउस अरेस्ट, भाजपा पर साधा निशाना

July 22, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer