Verification: eefe237ed2c24d7f

Vahan Panjikaran Fraud Case : फर्जी वाहन पंजीकरण के मामले में Barwala SDM Office के दो बाबू गिरफ्तार

0 minutes, 10 seconds Read

Barwala SDM Office vahan panjikaran fraud Case

Hisar Barwala News : हिसार जिले के बरवाला एसडीएम कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के सहारे वाहनों के पुन: पंजीकरण (vahan panjikaran fraud Case ) कर धोखाधड़ी के मामले में दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। तीन साल तक मामले की जांच करते हुए Hisar police की आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी पुनः पंजीकरण के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जांच अधिकारी उप निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि इस संबंध में बरवाला थाना में SDM Office Barwala से फर्जी तरीके से वाहन का पुनः पंजीकरण ( vahan panjikaran fraud Case ) कराए जाने की शिकायत की गई थी। इस पर 22 जनवरी 2022 को केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि वाहन पंजीकरण संख्या एचआर02 एएस-3198) को पहले ही एमएच47सी-7277 और एमएच 12एनवी-2614 के नाम पर पंजीकृत किया गया था। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इस वाहन का बरवाला एसडीएम कार्यालय में दोबारा रजिस्ट्रेशन कराया गया था।

जांच के दौरान vahan panjikaran fraud Case में संलिप्त पाए गए Barwala SDM Office के तत्कालीन MRC प्रवीण तथा कंप्यूटर ऑपरेटर अतुल को गिरफ्तार किया गया है, दोनों आरोपित उचाना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच में फर्जी रजिस्ट्रेशन मामले में उक्त दोनों की संलिप्तता पाई गई। इस मामले में दो आरोपियों को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer