Verification: eefe237ed2c24d7f

Aadampur MLA चंद्रप्रकाश ने बारिश से प्रभावित गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों का जाना हाल

0 minutes, 5 seconds Read

Aadampur MLA Chander prakash flood area visit

Adampur Mandi News : मंडी आदमपुर भारी बारिश व हिसार-घग्घर मल्टीपर्पज ड्रेन के कई जगहों पर टूटने एवं ओवरफ्लो होने से प्रभावित गांवों का Aadampur MLA चंद्रप्रकाश ने दौरा किया। उन्होंने न्योली कलां, न्योली खुर्द, जगाण, खासा महाजन, कालीरावण, सारंगपुर, खैरमपुर, ढाणी मोहब्बतपुर, आदमपुर, खारा बरवाला, आर्य नगर, पातन, टोकस, शाहपुर, हिंदवान व लुदास सहित कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और मौके पर मुआयना किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Aadampur MLA ने कहा कि आदमपुर व नलवा हलके के बहुत से गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति है। भारी बारिश से तो गांववासी परेशान हैं ही, इसके साथ ही ड्रेन टूटने से खेतों, गलियों, बिजली सब स्टेशन व स्कूल आदि में जलभराव हो गया है। उन्होंने कहा कि हजारों एकड़ में खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी है और कई गांवों में मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

 

 

Aadampur MLA चंद्रप्रकाश ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले भी कई गांवों का दौरा किया था तब भी खेतों में कई फुट पानी खड़ा था। अब लगातार हो रही बारिश से स्थिति और भी विकट हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन को समय रहते ड्रेन के किनारों को पक्का करने की आवश्यकता थी लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही महंगाई की मार झेल रहे हैं और अब बारिश के कारण उसकी फसल भी बर्बाद हो चुकी है।

विधायक ने कहा कि सरकार को तुरंत प्रभाव से किसानों को बर्बाद फसलों का मुआवजा जारी करना चाहिए ताकि कर्ज के बोझ तले दबे किसानों को राहत मिल सके। इसके साथ ही प्रशासन को युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाने चाहिए। गांवों व खेतों से पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध भी करने चाहिए अन्यथा खेतों व अन्य स्थानों पर खड़ा हुआ यह पानी दूषित होकर बीमारी फैला सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने आप को किसान हितैषी होने का दावा करती है लेकिन बर्बाद फसलों व गांवों की हालत देखकर इसकी सच्चाई का अंदाजा लगाया जा सकता है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer