---Advertisement---

हांसी के नजदीकी गांव के मंदिर में नाबालिग से छेड़छाड़, साधु ने की अश्लील हरकत, ग्रामीणों ने की छितरपरेड | Sadhu nabalik chhedchhad

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Hansi Mandir Sadhu nabalik chhedchhad

  • हांसी के नजदीक एक गांव का मामला, ग्रामीणों ने पिटाई के बाद डायल 112 को सूचना देकर बुलाया और पुलिस के हवाले किया

Hansi News : हांसी के नजदीकी गांव के मंदिर के साधु ने एक नाबालिग से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का ( Sadhu nabalik chhedchhad ) मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने साधु की छित्तर परेड की और डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने साधु को हिरासत में लिया। नाबालिग के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच कर शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नाबालिग के परिजनों ने बताया कि सोमवार को दुधारू भैंस खरीदकर अपने घर लेकर आए थे। गांव के रीति-रिवाज के अनुसार नई भैंस का पहला दूध गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए चढ़ाया जाता है। उनकी 11 वर्षीय बेटी मंदिर में दूध अर्पित करने गई थी। जब वह मंदिर परिसर में रखी बाल्टी में दूध डालने लगी तो साधु ने नाबालिग को रसोई में जाकर दूध डालने को कहा। जैसे ही नाबालिग रसोई में गई तो पीछे से साधु ने आकर छेड़छाड़ व अश्लील ( Sadhu nabalik chhedchhad ) हरकत करनी शुरू कर दी। जिसके बाद नाबालिग बड़ी मुश्किल से खुद को छुड़ाकर घर आ गई और मां को आपबीती बताई।

बुधवार सुबह नाबालिग की मां ने उनकी बेटी के साथ हुई घटना के बारे पति को बताया। बेटी के साथ हुई गलत हरकत के बारे जानकारी मिलने के बाद पिता मंदिर में साधु के पास पहुंचा और Sadhu nabalik chhedchhad की करतूतों के बारे में ग्रामीणों को बताया। ग्रामीणों ने यह सूचना डायल 112 को दी। घटना से रोषित ग्रामीणों ने मंदिर के साधु की छित्तर परेड कर दी और पुलिस को सौंप दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026
Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप

August 1, 2026
Narnaund News: लोहारी राघो में जलघर पर लगा ताला खोला, ग्रामीणों का धरना खत्म, जाने किसके आश्वासन पर शांत हुआ ग्रामीणों का गुस्सा

Narnaund News: लोहारी राघो में जलघर पर लगा ताला खोला, ग्रामीणों का धरना खत्म, जाने किसके आश्वासन पर शांत हुआ ग्रामीणों का गुस्सा

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer