---Advertisement---

Narnaund News : माजरा गांव में महिला पर जानलेवा हमला, भतीजा दरवाजा तोड़कर घुसा, गला दबाकर की मारने की कोशिश

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund Majra village mahila per Hamla

Narnaund News : नारनौंद क्षेत्र के गांव माजरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। माजरा गांव की महिला ने अपने भतीजे पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। नारनौंद थाना पुलिस ने भतीजे माजरा निवासी राजेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

Narnaund क्षेत्र के गांव माजरा निवासी केला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी ने पहले भी उसके साथ कई बार झगड़ा किया है और इस बार उसने गला दबाकर व डंडे से पीटकर मारने की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि उसके पति का करीब 20 साल पहले निधन हो गया था और उसकी कोई संतान नहीं है। वह अकेली ही घर पर रहती है। महिला का आरोप है कि उसका देवर रामफल का बेटा राजेश आवारा किस्म का युवक है।

महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि राजेश ने कपड़े की चुन्नी से महिला का गला दबाने की कोशिश की। किसी तरह चुन्नी छुड़ाने के बाद उसने लकडी के डंडे से महिला के सिर सहित शरीर पर कई वार किए, जिससे महिला बेहोश होकर गिर गई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मासूम मौके पर पहुंचा और तुरंत महिला को सरकारी अस्पताल हांसी ले गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया।

12 सितंबर की सुबह करीब 12 बजे राजेश उसके घर आया और झगड़ा करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो उसने धक्का देकर उसे बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर लिया। लेकिन दोपहर करीब 3 बजे आरोपित फिर से लौटा और इस बार दरवाजा तोड़कर घर में घुस गया।

 

इसके बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसकी सूचना मिलते ही Narnaund थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नारनौंद थाना पुलिस ने घायल महिला के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपित राजेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer